Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

26 नवम्बर को अधिवक्ता दिवस

जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा कार्यक्रम आयोजित
मंडला- जिला अधिवक्ता संघ के प्रवक्ता अशोक वर्मा ने एक विज्ञप्ति में बतलाया कि जिला अधिवक्ता संघ मंडला में दिनांक 26.11.2020 को अधिवक्ता दिवस का गरिमामय कार्यक्रम कोरोना कोविड-19 के संक्रमण में शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए दोपहर 4 बजे से आयोजित किया गया है जिसमें कार्यक्रम अध्यक्ष श्री आर सी वाष्र्णेय जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अलावा मुख्य अतिथि द्वय राज्य अधिवक्ता परिषद् जबलपुर मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित सदस्य श्री मनीष तिवारी एवं श्री शैलेन्द्र वर्मा की विशेष उपस्थिति के साथ-साथ सभी न्यायाधीशगण एवं सम्मानीय अधिवक्तागण भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ की महत्वपूर्ण योजना के अनुसार पाॅच वरिष्ठतम सदस्यों को अधिवक्ता कल्याण निधी से राशि के चैक भेंट करने के अलावा जिला अधिवक्ता संघ को कोरोना काल में सहायता राशि प्रदान करने वाले सम्मानीय अधिवक्तागणों को करोनो योद्धा का सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया जावेगा।
जिला अधिवक्ता संघ मंडला के अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा संघ के सभी सम्मानीय सदस्यों से कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का विनम्र अनुरोध किया गया है।

Related posts

जिला पुरातत्व संग्रहालय मंडला में चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न  

Reva India News

उपसंचालक कृषि ने किया मार्कफेड गोदाम का निरीक्षण

Reva India News

ई-ग्रंथालय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment