मण्डला 18 दिसम्बर 2020
आत्मनिर्भर म.प्र. कार्यक्रम में तकनीकि शिक्षा का योगदान विषय पर पॉलीटेक्निक मण्डला में ऑनलाईन क्विज का आयोजन अध्ययनरत छात्राओं के लिए किया गया। इस आयोजन में लगभग 200 छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। संस्था प्रमुख आर.के. परोहा ने बताया कि संस्था में ऑनलाईन क्लासेस चालू है तथा सभी छात्राएं इससे जुड़ी हुई हैं। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने गूगल फार्म के माध्यम से प्रतियोगिता सम्पन्न की गई तथा परिणाम डॉ. कल्पना चंसोरिया, व्याख्याता के निर्देशन में तत्काल तैयार करवाया जाकर अवगत कराया गया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में रूचि चौदह अतिथि व्याख्याता एवं ओ.पी. साहू का विशेष योगदान रहा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्राओं में चंद्रकली परते कम्प्यूटर साइंस पंचम सेमेस्टर, कुमारी भारती मरावी, इलेक्ट्रिकल इंजी. पंचम सेमेस्टर एवं सरिता उइके इलेक्ट्रिॉनिक्स एण्ड टेलीकम्युनिकेशन इंजी पंचम सेमेस्टर, वेरोनिका तेकाम, रजनी बरकडे, पुष्पा बरकडे, शारदा मसराम, शगुन उइके, नीलमणी उइके, चंद्रमणी कुडापे प्रमुख है।
