Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सभी योजनाओं के शेष लक्ष्य 15 मार्च तक पूर्ण करें – कलेक्टर जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न

मंडला 4 मार्च 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें रोजगारमूलक योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड तथा बैंक लिंकेज आदि पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिला योजना भवन में संपन्न हुई इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, एलडीएम सुजय कुमार, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रबंधक (एलडीओ) श्री विनय मोरे, जिला प्रबंधक नाबार्ड देवब्रत पाल सहित संबंधित विभागों के प्रमुख एवं सभी बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि सभी विभाग अपनी योजनाओं के शेष लक्ष्य 15 मार्च तक पूर्ण करें। सभी संबंधित अधिकारी बैंक शाखा में योजना के लंबित प्रत्येक प्रकरण की पूरी डीटेल रखें और स्वयं फॉलोअप करें। सभी बैंक अपनी शाखावार आगामी वित्त वर्ष के लिए अपना एनुअल क्रेडिट प्लान बनाकर एलडीएम को सबमिट करें। रोजगारमूलक योजनाओं के प्रकरणों में बैंकर्स सकारात्मक रूख अपनाते हुए उन्हें नियमानुसार स्वीकृति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप स्वरोजगार संबंधी योजनाओं के तहत प्राप्त प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान करते हुए उनमें ऋण वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों के फॉलोअप करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं, एसएचजी लिंकेज, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वनिधि योजना, उद्यम क्रांति योजना, बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, आचार्य विद्यासागर योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना आदि के संबंध में विस्तार से समीक्षा की।

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों पर ध्यान दें बैंक के जिला समन्वयक

 

बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने कहा कि बैंकों के जिला समन्वयक सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों पर ध्यान दें। प्रत्येक शिकायत पर 7 दिवस में रिप्लाई करें। कोई भी प्रकरण नान अटेंडेंट श्रेणी में न रहे। शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निकारण के प्रयास करें। ब्रांच मैनेजर्स आगामी 8 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के लिए तैयारियाँ सुनिश्चित करें। प्रत्येक शाखा अपने-अपने सर्विस एरिया में फाईनेंसियल लिट्रेसी कैम्प भी आयोजित कराएं।

Related posts

मतदाता सूची में नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ें और मृतक मतदाताओं के नाम काटे जाएं – कमिश्नर श्री अभय वर्मा कमिश्नर श्री अभय वर्मा ने विधानसभा क्षेत्र मंडला के मतदान केन्द्र क्रमांक 205 एवं 209 का निरीक्षण किया

Reva India News

जल स्त्रोतों की नियमित सफाई करें, स्वच्छता के लिए अभियान चलाएं – डॉ. सिडाना माधोपुर तथा अंजनिया क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने दिए निर्देश

Reva India News

कलेक्टर ने ज्ञानदीप स्कूल के नेक्स्ट जेनरेशन प्री-प्राइमरी भवन का किया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment