Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक दर्ज कराना सुनिश्चित करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने की सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा

मंडला 13 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बुधवार को जिला योजना भवन में बैठक आयोजित कर सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी 50 दिवस से अधिक समय तक लम्बित सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक दर्ज कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। जिससे सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक दर्ज हो सके। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा बुधवार को सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम घुघरी श्री सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने आयोजित बैठक में सीएम हेल्पलाईन में 50 दिवस से अधिक समय तक लम्बित 1976 प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व विभाग की 583, महिला एवं बाल विकास विभाग की 564, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की 208, श्रम विभाग की 185, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की 130, जनजाति कार्यविभाग की 62 और नगरीय एवं आवास विभाग की 56 शिकायतों की समीक्षा करते हुए उक्त शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, वन विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, लोक निर्माण विभाग, किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, तकनीकि शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग, सहकारिता विभाग, खनिज साधन विभाग, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, वित्त विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जेल विभाग, जल संसाधन विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, आयुष विभाग, आध्यात्म विभाग की लम्बित शिकायतों की सूक्ष्मता से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एसडीएम और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपने अनुभाग एवं जनपद स्तर पर सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा करें। सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से निराकरण कराना सुनिश्चित करें या कार्यवाही करें। उन्होंने 16 नवंबर 2024 तक सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों में भुगतान या योजनाओं से संबंधित शिकायतों से शिकायतकर्ता को लाभान्वित करें। जिससे सीएम हेल्पलाईन में दर्ज उक्त शिकायतों का निराकरण तत्परता से हो सके। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाईन में ऐसी शिकायतें जो शासन की योजनाओं या नियमों से संबंधित नहीं है, उन्हें फोर्सक्लोज कराना सुनिश्चित करें। जिससे प्रदेश स्तर पर सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण में जिले की ग्रेडिंग में सुधार हो सके।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 27 अगस्त 2023

Reva India News

India vs New Zealand: ‘When you are out of form..’ – Virender Sehwag reacts to Virat Kohli’s struggles in NZ

Admin

महाकौशल प्रांत की कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपरा संस्कृति इतिहास से नई पीढ़ी को करना होगा जागरूक

Reva India News

Leave a Comment