Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ई-जनसुनवाई में आए 85 आवेदन, 26 आवेदनों का त्वरित निराकरण

मण्डला 22 दिसम्बर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से घुघरी के लाटो तथा बिछिया के मांझीपुर के निवासियों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। ई-जनसुनवाई में कुल 85 आवेदकों ने कलेक्टर को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने प्रत्येक आवेदकों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आज संपन्न हुई ई-जनसुनवाई में 26 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से की गई इस जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा, संबंधित एसडीएम सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी सम्मिलित हुए।

ई-जनसुनवाई में लाटो के निवासियों ने आंगनवाड़ी केन्द्र में बाऊंड्रीवॉल निर्मित किए जाने की मांग की जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को स्थल परीक्षण कर मनरेगा से नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्रामीणों द्वारा खाद, बीज के लिए निकट में केन्द्र खोले जाने, चुरिया एवं भुड़कुर में नलजल योजना तथा बैगा टोला कंड्रा में अतिरिक्त बोर तथा सलवाह में बैंक शाखा खोलने की मांग पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी की नवीन भवन में शौचालय नहीं बनाए जाने पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि एक सप्ताह में शौचालय का कार्य पूर्ण कराया जाए अन्यथा संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए।

इसी प्रकार माझीपुर में आयोजित ई-जनसुनवाई में ग्रामीणों द्वारा नाली निर्माण, नलजल योजना, मिनी आंगनवाड़ी केन्द्र की मांग की गई जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर पालन प्रतिवेदन के साथ मूल आवेदन जिला पंचायत भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन पर की गई कार्यवाही से संबंधित आवेदक को अवगत कराया जाए। प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा समय सीमा बैठक में की जाएगी।

 

ई-जनसुनवाई में शामिल हुई राज्यसभा सांसद

 

जनसमस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित ई-जनसुनवाई में घुघरी विकासखंड के ग्राम लाटो से राज्यसभा सांसद संपतिया उईके सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। राज्यसभा सांसद ने उपस्थित लोगों की समस्याओं से कलेक्टर हर्षिका सिंह को अवगत कराया। श्रीमती उईके ने जन समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा की जा रही ऑनलाईन जनसुनवाई को अनुकरणीय बताते हुए इस प्रयास की सराहना की।

 

26 आवेदन मौके पर निराकृत

 

घुघरी विकासखंड के ग्राम लाटो में आयोजित ई-जनसुनवाई में कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 19 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया जिनमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के 9, राजस्व विभाग के 3, मनरेगा के 2 तथा पंचायत विभाग के 5 आवेदन सम्मिलित हैं। इसी प्रकार मांझीपुर बिछिया में कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से जनपद पंचायत के 6 तथा कृषि विभाग के एक आवेदन सहित कुल 7 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों का निराकरण जांच के उपरांत किया जाएगा जिनके लिए कलेक्टर द्वारा समय-सीमा निर्धारित की गई।

Related posts

संसदीय दल ने किया ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों का अध्ययन मानिकसरा में कस्टम हायरिंग सेंटर, वाटरशेड और आजीविका मिशन के काम देखे

Reva India News

फसल ऋणमानों में एसएलटीसी के निर्णय अनुसार ऋण वितरण करें – कलेक्टर ऋण उप समिति की बैठक आयोजित

Reva India News

*सवारी रेल का संचालन के की गई बैठक*

Reva India News

Leave a Comment