Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार का मण्डला आगमन, कार्यालय में हुआ भव्य एवं आत्मीय स्वागत अजा मोर्चा की महत्वपूर्ण जिला बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती और आगामी कार्य योजनाओं पर हुआ गहन मंथन

मण्डला। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री भगवान सिंह परमार का आज मंडला नगर में आगमन हुआ। भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प मालाओं से उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर अजा मोर्चा की एक महत्वपूर्ण जिला बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और समाज के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
अंत्योदय के संकल्प को पूरा करना हमारा लक्ष्य: प्रदेशाध्यक्ष
बैठक को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष श्री भगवान सिंह परमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत पर कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। श्री परमार ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से प्रत्येक बूथ स्तर पर जाकर मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं: सौरभ बावरिया
मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं संभाग प्रभारी श्री सौरभ बावरिया ने अपने उद्बोधन में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग के सम्मान, सुरक्षा और विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि वे इन योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाएं और उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने में सेतु का कार्य करें। श्री बावरिया ने आगामी कार्ययोजनाओं को समय सीमा में पूर्ण करने के लिए सभी को एकजुट होकर सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए।
मंच संचालन, उद्बोधन एवं आभार प्रदर्शन
बैठक के दौरान जिला मण्डला प्रभारी श्री भीम डेहरिया एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री जयदत्त झा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए जिले में चल रहे सांगठनिक कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन अजा मोर्चा नगर अध्यक्ष श्री नीरज कांड्रा ने किया। अंत में जिला महामंत्री श्री जय प्रकाश झारिया द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस स्वागत कार्यक्रम एवं जिला बैठक में प्रदेश मंत्री एवं संभाग प्रभारी सौरभ बावरिया, जिला मंडला प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा भीम डेहरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयदत्त झा, नगर अध्यक्ष भाजपा मण्डला रानू राजपूत, जिला महामंत्री अजा मोर्चा जय प्रकाश झारिया, जिला महामंत्री सचिन डेहरिया, जिला कार्यालय मंत्री एससी मोर्चा श्रीमती ललिता लाहोरिया, पूर्व जिला महामंत्री अजा मोर्चा बसंत चौधरी, श्रीमती अनीता दिनेश चौधरी, अजा मोर्चा नगर अध्यक्ष नीरज कांड्रा, महामंत्री अभिषेक चौधरी, प्रदीप झारिया, समीर धौलपुरिया, लक्ष्मी डेहरिया, अमन लाहोरिया, रितेश धौलपुरिया, डॉ. राहुल यादव, अंकित चौरसिया, नरेश सिंधिया, दीपांशु दुबे, आलोक यादव, संदीप बैरागी, मनीष चक्रवर्ती एवं जितेंद्र सहित बड़ी संख्या में पार्टी के जनप्रतिनिधि एवं मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने डोंगर मंडला में घाट निर्माण का निरीक्षण किया

Reva India News

नियमित परीक्षा की तैयारी कराने के निर्देश

Reva India News

शैक्षणिक संवर्ग की वर्चुअल मीटिंग 5 जून को

Reva India News

Leave a Comment