Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बैगा क्षेत्र किसली भिलवानी में क्षय रोगियों के लिए स्वास्थ्य कैंप आयोजित

मण्डला 22 दिसम्बर 2020

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बैगा शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित लोगों को टीबी बीमारी के लक्षण जाँच एवं उपचार तथा टीबी मरीजों को मिलने वाली पोषण आहार योजना के संबंध में जानकारी दी गई। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी के मरीज के जेब से एक पैसा भी खर्च नही होता और मरीज पूरी तरह ठीक भी हो जाता है। जब तक मरीज की दवा चले तब तक मरीज के पोषण के लिए सरकार पोषण आहार योजना के तहत टी बी मरीज को प्रति माह 500 रूपये का भुगतान सीधे उसके खाते में प्रतिमाह जमा होता है। कैंप में सांप सीढ़ी खेल के माध्यम से टी बी के संभावित मरीज और टी बी मरीजों को सकारात्मक रहने की सलाह दी गई। खेल खेल में टी बी बीमारी के प्रति जन समुदाय को जागरूक किया गया एवं जन जन तक ऐसे संभावित मरीजों की पहचान कर उचित सलाह देने और सरकारी अस्पताल में टी बी का सम्पूर्ण जाँच से लेकर उपचार तक निःशुल्क होगा ये भरोसा दिलाया गया एवं संभावित क्षय रोगियों का बलगम के नमूने लिए गए। स्वास्थ्य शिविर में डॉ ओमप्रकाश पटेल, कमल किशोर आर्माे, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर, सरपंच फूलकली मरावी, विनीता परस्ते सीएचओ, सुनीता राय एएनएम, किरन मार्काे, आशा कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

तत्काल श्रवण यंत्र मिलने से माया और वीरेंद्र ने प्रसन्नता व्यक्त की जनसुनवाई में मिला तत्काल लाभ

Reva India News

जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत ने सुनीं 84 आवेदकों की समस्याएं

Reva India News

मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी लक्षण दिखने पर कराएं निःशुल्क जांच और पूर्ण उपचार

Reva India News

Leave a Comment