Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पेयजल समस्या के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

मण्डला 22 दिसम्बर 2020

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की कठिनाईयों के निराकरण के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष क्रमांक 07642-252443 है। उपयंत्री सुमनरानी मरावी मोबाईल नंबर 7470588230 को कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया है।यह कंट्रोल रूम कार्यदिवसों में प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक संचालित रहेगा। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा कंट्रोल रूम के लिए कर्मचारियों की पालीवार ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम के लिए नियुक्त कर्मचारी जिले के किसी भी क्षेत्र से पेयजल समस्या संबंधी शिकायतों की पंजी संधारित करते हुए निराकरण के लिए कार्यपालन यंत्री तथा संबंधित सहायक यंत्री को सूचित करेंगे।

Related posts

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत आवेदन की तिथि 31 मई तक

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से की दक्षिण कोरिया के उद्योगपतियों ने भेंट 20 प्रोजेक्ट में 2 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावित किये

Reva India News

भपसा में आयोजित किया गया बाल श्रम के संदर्भ में जागरूकता कार्यक्रम  

Reva India News

Leave a Comment