Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज 7 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

 

 

मण्डला 22 दिसम्बर 2020

जिला पंचायत सीईओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद स्तर पर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 23 दिसम्बर को 7 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 23 दिसम्बर को जनपद बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत खलौड़ी एवं बरखेड़ा, मंडला जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ी खैरी एवं बेंहगा, मवई जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहगांव तथा नैनपुर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोरी पीपरडाही एवं पोटिया में शिकायत निवारण कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा ने उक्त शिविरों में शिकायत निराकरण अधिकारी एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने संबंधित जनपद एवं पंचायत में लगने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण करने की अपील की है।

Related posts

गेहूं विक्रय के लिए स्लॉट बुकिंग कराकर विक्रय की तिथि सुनिश्चित करें  

Reva India News

1 लाख 83 हजार रूपए के विभिन्न कार्यों का प्रस्ताव पारित बस्ती विकास योजना के कार्यों की बैठक संपन्न

Reva India News

पूर्व की भांति अगले माह में पुराने माह का खाद्यान्न वितरण नहीं होगा

Reva India News

Leave a Comment