Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दल्का गोपांगी में टीबी स्क्रीनिंग कैम्प संपन्न

मण्डला 22 दिसम्बर 2020

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के तहत् ग्राम दल्का गोपांगी घुघरी में टीबी स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित किया गया जिसमें संभावित क्षय रोगियों के बलगम के नमूने लिये गये एवं एक्स-रे हेतु मरीजों को चिन्हित किया गया एवं टीबी कार्यक्रम की आईईसी गतिविधि भी की गई, जिसमें जिला क्षय अधिकारी डॉ. जेपी चीचाम द्वारा क्षय रोग के संबध में ग्रामीण-जन को को टीबी रोग के लक्षण, निदान एवं अन्य महत्वपूर्ण बातें बताई गई, जिला क्षय अधिकारी के साथ डॉ. मनीष सरोते, श्री हिमांशु मेहरा पी.एम.डी.टी समन्वयक, कीर्ति सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक,सीयाराम केराम एसटीएलएस एवं ग्राम की आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शिविर में उपस्थित रहे।

ग्राम पेपरिया ब्लॉक निवास में शासकीय स्कूल में टीबी कार्यक्रम संबंधी आईईसी का आयोजन किये गये एवं ग्राम किसली ब्लॉक बिछिया, गाम मलठार ब्लॉक नारायाणगंज एवं बन्दरवाड़ी ब्लॉक मवई, गाम घटेरी ब्लॉक नैनपुर में बैगा कैम्प में संभावित क्षय रोगियों के बलगम नमूने जांच के लिये गये एवं एक्स-रे के लिए मरीज चिन्हित किये गये।

Related posts

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 23 से 26 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

Reva India News

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेने संपर्क करें

Reva India News

ऑनलाईन लोक अदालत के तहत माह अक्टूबर 2020 में 23 को स्थायी एवं निरंतर लोक अदालत के आयोजन के संबंध में

Reva India News

Leave a Comment