Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज 6 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

मण्डला 30 दिसम्बर 2020

जिला पंचायत सीईओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद स्तर पर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 31 दिसम्बर को 6 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 31 दिसम्बर को जनपद बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत खमरौटी एवं हर्राभाट, मंडला जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत कौरगांव एवं मलारीचक, नैनपुर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत देल्हा एवं सालीवाड़ा में शिकायत निवारण कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा ने उक्त शिविरों में शिकायत निराकरण अधिकारी एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने संबंधित जनपद एवं पंचायत में लगने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण करने की अपील की है।

Related posts

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत नवीन श्रेणी सम्मिलित करने संबंधी जानकारी

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 24 नवम्बर 2022

Reva India News

मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने लम्बित प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण कार्यों को पूर्ण करने का अवसर दिया

Reva India News

Leave a Comment