Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्राथ. एवं माध्य. शालाओं में गर्म पका हुआ भोजन वितरण के निर्देश

मण्डला 18 फरवरी 2022

राज्य समन्वयक प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना ने समस्त कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया है कि कोविड-19 की शर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रसारित किये गये हैं। समस्त विद्यालय व आवासीय विद्यालय छात्रावास कक्षा 01 से 12 वीं तक की समस्त कक्षाओं के लिए शतप्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगे। समस्त विद्यालयों में कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार जैसे मॉस्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग आदि का पालन सुनिश्चित कराना। उक्त आदेश के क्रम में पीएम पोषण अंतर्गत दिये गये निर्देशानुसार कोविड-19 के प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन करते हुए प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में शतप्रतिशत शैक्षणिक दिवसों में गर्म पका हुआ भोजन वितरण कार्य प्रारंभ करें।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी जिला मंडला भाजपा जिला मंडला की मासिक बैठक सम्पन्न, आगामी प्रशिक्षण वर्ग को लेकर बनी रणनीति

Reva India News

बाल कल्याण समिति ने 22 पॉक्सो प्रकरणों में नियुक्त किये सपोर्ट पर्सन क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित

Reva India News

लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment