Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

6 से 16 जनवरी तक नजूल नवीनीकरण का विशेष अभियान

मण्डला 5 जनवरी 2021

अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 जनवरी से 16 जनवरी तक नजूल नवीनीकरण के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नजूल स्थाई पट्टाधारी आवश्यक दस्तावेज मय संधारण खसरा वर्ष 1965-66 से हर वतर्मान 2020-21 तक, मूल पट्टा, पंजीयन विलेख, कंडिका फार्म एवं अन्य दस्तावेज लेकर कार्यालय कलेक्टर नजूल शाखा मण्डला में पेश करने पर नवीकरण प्रकरण की कार्यवाही की जायेगी।

आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न होने की दशा में उक्त अवधि में चलाये जा रहे विशेष अभियान के दोरान प्रधान प्रतिलिपिकार शाखा जिला कार्यालय मण्डला में आवेदन प्रस्तुत कर संधारण खसरा एंव आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किये जा सकते है। जिन्हे आवेदक द्वारा प्राप्त कर कार्यालय कलेक्टर नजूल शाखा मण्डला में नवीनीकरण प्रकरणों में प्रस्तुत करेगा।

Related posts

आदि कर्मयोगी अभियान: आदि सारथी तथा आदि सहयोगियों का किया जायेगा चिन्हांकन

Reva India News

औ‌द्योगिक क्षेत्र मोहासा- बाबई में 214.42 एकड़ भूमि को शामिल किये जाने की स्वीकृति

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन आरडी कॉलेज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं होंगी सम्मानित

Reva India News

Leave a Comment