Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

छात्राओं को दी गई करियर अवेयरनेस की जानकारी

मण्डला 22 जनवरी 2021

मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर म0प्र0 योजना स्टेम के अंतर्गत शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य आर.के. परोहा के निर्देशन में गठित साइंस एवं मेथ्स क्लब के विशेषज्ञों द्वारा 21 जनवरी को शासकीय कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल महाराजपुर में ’’करियर अवेयरनेस कार्यक्रम’’ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विज्ञान, तकनीकी, इंजीनियरिंग, गणित, उद्यमिता एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं से संबंधित छात्राओं को सारगर्भित जानकारी दी गई। डॉ. कल्पना चंसोरिया, व्याख्याता रसायन द्वारा दसवी एवं बारहवीं के विद्यार्थियो के लिए केरियर पाथ के माध्यम से रूचिकर विषयों का चुनाव कर भविष्य में शिक्षा ग्रहण करने की जानकारी दी गई। उन्होने बताया किन-किन विषयों पर रोजगार उन्मुखी कोर्स कर अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकते हैं। श्रीकान्त ब्यास, कम्प्यूटर व्याख्याता द्वारा कम्प्यूटर आधारभूत एवं संचालन संबंधी जानकारी देकर विद्यार्थियों को कम्प्यूटर उत्साह जाग्रत किया। श्री अरविन्द गुप्ता, व्याख्याता गणित द्वारा विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से गणित विषय को सरल तरीके से हल करने के बारे में बताया। उन्होने महान गणितज्ञ रामानुजन के जीवन से जुडी अनेक रोचक जानकारी बतायी। ओ.पी. साहू द्वारा छात्राओं में मनोबल बढाकर बोर्ड परीक्षाओं के दौरान उत्पन्न होने वाले भय को दूर करने एवं अच्छे अंक प्राप्त करने के उपाय बताये इसके साथ उद्यमिता विकास एवं स्वरोजगार के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी देकर केरियर से संबंधित परीक्षाओं की तैयारी कैसे करना है, मार्गदशन दिया। इस कार्यक्रम में लगभग अस्सी छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं केरियर से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे जिसका समाधान  विशेषज्ञों द्वारा किया गया। गर्ल्स हायर सेकण्डरी स्कूल की प्राचार्या श्रीमति सबिता पांडे द्वारा उदबोधन एवं आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं से भरपूर लाभ उठाने को कहा। विशेषज्ञों ने छात्राओं को केरियर से संबंधित आवश्यक जानकारी जब वे चाहें प्राप्त कर सकते हैं उनको दी जावेगी आश्वासन दिया। इस अवसर पर व्याख्याता अरविन्द चौरसिया, श्रीमति विभा मिश्रा, उषा ठाकुर, रूचि श्रीवास्तव आदि अनेक स्टाफ उपस्थित रहा।

समाचार क्रमांक/203/फोटो संलग्न

 

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने सभी के साथ मिलकर मिलेट अनाज का भोजन किया

Reva India News

होटलों एवं ढाबों में अनावश्यक खड़े वाहनों पर कार्यवाही करें संचालक

Reva India News

नैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न आगामी त्यौहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट

Reva India News

Leave a Comment