Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीसी के माध्यम से की समाधान ऑनलाईन की समीक्षा

मंडला 2 मई 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समाधान ऑनलाईन एवं सीएम डैशबोर्ड की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमें सुशासन लाना है इसका मतलब है कि रूटीन के काम बिल्कुल सुचारू रूप से चलें। समाधान ऑनलाईन की समीक्षा का उद्देश्य यह है कि राज्य स्तर से हम ग्राउंड लेवल पर सुशासन की स्थिति का आंकलन कर सकें। सभी जिले सीएम ऑनलाईन के माध्यम से आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराने पर फोकस करें। उन्होंने नरवाई प्रबंधन के विषय में फोकस करने के लिए जोर देते हुए कहा कि वर्तमान में नरवाई चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 3 मई को मंदसौर में कृषक सम्मेलन और उद्यम समागम आयोजित किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश में कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए। वीसी के दौरान समाधान ऑनलाईन के एट्रीब्यूट्स के आधार पर विभिन्न जिलों के प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ-साथ सीएम डैशबोर्ड के इंडीकेटर्स पर भी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जिलों की रैंकिंग का आंकलन किया गया। मंडला एनआईसी कक्ष में वीसी के माध्यम से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह सहित संबंधित अधिकारी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

Related posts

प्रशासन आपके द्वार : ग्रामीणों को मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी

Reva India News

युवा संगम रोजगार मेले में 21 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

Reva India News

सुप्रसिद्ध कवियों का जमावड़ा 21 मार्च को

Reva India News

Leave a Comment