मंडला किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस पार्टी का धरना प्रदर्शन-किसान संघर्ष यात्रा का हुआ आगमन
मण्डला-केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में देश मे विगत डेढ़ माह से किसानों के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। किसानों के इस क्रांतिकारी आंदोलन को देश भर से समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी ने भी किसानों के इस आंदोलन को अपना सम्पूर्ण समर्थन दिया है जिसके लिए कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर किसानों के साथ आंदोलन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशन में मप्र कांग्रेस सेवादल द्वारा किसान संघर्ष यात्रा निकाली जा रही है साथ ही जिला सहित ब्लॉक स्तर पर धरना आंदोलन भी किया जा रहा है।

इसी क्रम में जिला मुख्यालय मण्डला में भी किसान आंदोलन के समर्थन में जिला स्तरीय धरना आंदोलन का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस धरना आंदोलन के साथ मप्र कांग्रेस सेवादल की किसान संघर्ष यात्रा का भी आगमन हुआ। सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक पूर्व विधायक रजनीश हरवंश सिंह, प्रदेश प्रभारी चंद्रप्रकाश बाजपेयी सहित रमेश दुबे यात्रा लेकर मण्डला पहुंचे। रानी दुर्गावती स्मारक से लेकर रेडक्रॉस भवन तहसील चौराहा तक पदयात्रा की गई एवं इसके पश्चात धरना आंदोलन में सम्मिलित हुए। इस दौरान वक्ता के रूप में रजनीश सिंह, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, रमेश दुबे, विधायक नारायण सिंह पट्टा, निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने उपस्थित किसानों को संबोधित किया। वक्ताओं ने मुख्य रूप से मोदी सरकार द्वारा लागू किये गए तीन नए कृषि कानूनों की खामियों को गिनाने के साथ इसे किसानों को बेमौत मारने वाला कानून बताया। देश के व्यापारियों का कृषि क्षेत्र कब्जा करवाने वाला कानून बताया। किसानों से उनकी आजीविका छीनने वाला कानून बताया। किसान गीत गाकर किसानों को इन कानूनों के नुकसान बताए गए।

ट्रैक्टर रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन
धरना आंदोलन सभा के बाद ट्रैक्टर रैली निकाली गई, जिसमें बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, निवास विधायक डॉक्टर अशोक मर्सकोले, जिलाध्यक्ष एड राकेश तिवारी, अभिनव चौरसिया सहित कांग्रेस पदाधिकारी ट्रैक्टर चलाते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कलेक्टरेट पहुंचे और केंद्र सरकार के तीनों नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान सेवादल के प्रदेश संगठक रजनीश सिंह, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, रमेश दुबे, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, निवास विधायक डॉक्टर अशोक मर्सकोले, जिलाध्यक्ष एड राकेश तिवारी, सेवादल जिलाध्यक्ष जीतराज कछवाहा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रागिनी परते, नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, चैनसिंह वरकड़े, राजेश्वरी मनोटिया, कौशल्या मरावी, भोजराज भोजू, अभिनव चौरसिया, पूर्व विधायक संजीव उइके, कमल मरावी, सैयद मंजूर अली, अजय चौरसिया, अशोक पटेल, अखिलेश कछवाहा, अखिलेश ठाकुर, अमित शुक्ला, सहित सभी मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डलम अध्यक्ष सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं व किसानों की उपस्थिति रही।
