Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रदेश में बर्डफ्लू रोग सर्तकता के संबंध में जिले में भी अलर्ट घोषित उपसंचालक ने पोल्ट्रीफार्म संचालकों की ली बैठक

मण्डला 8 जनवरी 2021
उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाओं से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के इन्दौर एवं मंदसौर में कौओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से बर्डफ्लू रोग की पुष्टि हुई है। इस संबंध में जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। पशुपालन विभाग द्वारा जिले में पदस्थ समस्त पशु चिकित्सकों एवं विभागीय अमले को सुरक्षा एवं सतर्कता के निर्देश प्रसारित कर दिये है। 7 जनवरी को कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें मण्डला में समस्त पोल्ट्री व्यवसाय से जुडे संचालकों की बैठक आहुत की गई। जिसमें संचालित पोल्ट्री फार्म की जानकारी प्राप्त की गई साथ ही सुरक्षा एवं सतर्कता के उपाय पोल्ट्री फार्म संचालकों को बताये गये। विगत 03 दिवस में जिले में बिछिया, बम्हनी, नारायणगंज में कुल 05 कौओ मृत पाये गये जिसके शव को पूर्णतः इकट्ठा करके सेम्पल जाँच हेतु डी.आई.लेब भोपाल भेजा गया है। इस संबंध में 8 जनवरी को भी जिले के सभी चिकित्सकों के साथ बैठक आहुत की गई। बैठक में सुरक्षा एवं सतर्कता बरतने एवं क्षेत्र में पक्षियों में असमायिक मृत्यु होने पर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
उपसंचालक ने जिले समस्त ग्राम वासियों पशुपालकों से अपील है कि अपने क्षेत्र में कहीं भी मृत पक्षी दिखाई तो उसकी जानकारी निकटतम पशु चिकित्सालय को दें। उन्होंने कहा कि इस बीमारी की पुष्टि अभी पोल्ट्री बर्ड में नहीं हुई है इसलिये पोल्ट्री मांस सेवन करने के पहले उसे 70 डिग्री से.ग्रे. पर लगभग 40 से 45 मिनट पकाकर सेवन किया जा सकता है।

Related posts

मलेरिया मास सर्वेलेंस कार्य व केम्प का द्वितीय चरण 15 अक्टूबर तक चलेगा

Reva India News

नैनपुर में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर जन-जागरूकता सेमिनार संपन्न

Reva India News

राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह : स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी

Reva India News

Leave a Comment