Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अन्न उत्सव के तहत् हितग्राहियों को वितरित हुआ राशन

मण्डला 8 जनवरी 2021
कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति तक खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 7 जनवरी से खाद्य विभाग द्वारा अन्न उत्सव मनाया जा रहा है। इस आयोजन के तहत् सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पीडीएस दुकानों से पात्र हितग्राहियों को राशन एवं अन्य खाद्यान्न वितरित किए गए। अन्न उत्सव का आयोजन विकासखंड स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक किया गया। इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। इसी प्रकार विभिन्न अधिकारियों द्वारा भी अन्न उत्सव के आयोजन की स्थिति का जायजा लेने शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण किया गया एवं हितग्राहियों से चर्चा की गई।
समाचार क्रमांक/63/फोटो संलग्न

Related posts

सिलगी में एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण  

Reva India News

जिले में अब तक 112.9 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment