Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ब्रिटेन देश से आये हुये लोगों की जानकारी प्रशासन को दें

मण्डला 9 जनवरी 2021

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जनसमुदाय से अपील की है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 जो पूरे विश्व में इसका वायरस फैल चुका है, इस वायरस से बचाव हेतु सावधानी बरतना अति आवश्यक है, जैसे एक मीटर की सामाजिक दूरी बनायें, हाथों को बार-बार साबुन से धोयें, सेनेटाइज करें, एवं फेस कवर करके रखें, या मॉस्क लगाना अति आवश्यक है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अपील की है कि वर्तमान में कोरोना वायरस यह महामारी पुनः विदेशों से नागरिकों के आने-जाने के कारण वायरस फैल रहा है। प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि उनके परिजन कोई रिश्तेदार या आस-पड़ोस में कोई व्यक्ति विदेश से आया है जिस भी व्यक्ति को जानकारी प्राप्त होती है, विदेशों में विशेषकर ब्रिटेन देश से आया है उसकी सूचना अवश्य मोबाइल नं. – 8109264675 में दें। उस व्यक्ति का कोरोना टेस्ट करायें, उसे होम/संस्था में क्वारेंटाइन करके रखा जाये। कोई भी नागरिक उस व्यक्ति को छिपाने का प्रयास करता है तो उसके विरूद्व कोविड-19 एक्ट के तहत कार्यवाही की जायेगी।

Related posts

सीबीआरएन आपदा पर एनडीआरएफ और एसडीईआरएफ का संयुक्त मॉक अभ्यास

Reva India News

कोविड के दोनों टीके लगवाएं, कोरोना से पूर्णतः सुरक्षा पाएं’ प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने की जिलेवासियों से अपील

Reva India News

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment