Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं जनजागरूकता के लिए प्रारंभ किया गया ’’सम्मान अभियान’’ प्रसंशनीय – श्री कुलस्ते कलेक्टर ने ’’सम्मान अभियान’’ के आयोजन संबंधी ली विस्तृत बैठक 11 से 26 जनवरी तक होंगे विविध आयोजन

मण्डला 11 जनवरी 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने प्रदेश स्तर पर महिला एवं बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रारंभ हुए ’’सम्मान अभियान’’ का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक ली। बैठक में केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, एसपी यशपाल सिंह राजपूत, एडिशनल एसपी गजेन्द्र सिंह कंवर, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बेटियों एवं महिलाओं की सुरक्षा एवं जनजागरूकता के लिए प्रारंभ किया गया ’’सम्मान अभियान’’ प्रसंशनीय है। उन्होंने कहा कि मंडला जिले से बाहर जाने वाली बेटियों एवं महिलाओं से संबंधित संपूर्ण जानकारी पंचायत एवं विभिन्न स्तरों पर संधारित की जाए। इसके लिए सभी विभाग एवं जनप्रतिनिधि समन्वय एवं जागरूकता के साथ कार्य करें। जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा ने महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए बेटियों को स्कूल स्तर पर आत्मरक्षा के गुर सिखाने का सुझाव दिया।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ’’सम्मान अभियान’’ के क्रियान्वयन के बारे में महिला बाल विकास विभाग को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले से बाहर जाने वाली प्रत्येक बेटियों एवं महिलाओं की जानकारी अनिवार्यतः संधारित की जाएगी। इसके लिए पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर कार्ययोजना बनाई जाएगी। श्रीमती सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं जनजागरूकता के लिए उन्हें अपराधों की जानकारी, महिला हित में बनाई गई योजनाओं एवं कानूनों की जानकारी देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिले में महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए वर्षभर लगातार कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने 11 जनवरी से 26 जनवरी तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिला अपराध, सशक्तिकरण सुनिश्चित करने जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा ने सभी सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से सम्मान अभियान को सफल बनाने समन्वय करने एवं सहयोग करने की अपील की। एडिशनल एसपी गजेन्द्र सिंह कंवर ने 11 से 26 जनवरी तक सम्मान अभियान के तहत् पुलिस विभाग द्वारा की जाने वाली जागरूकता एवं सम्मान गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी विभागों एवं सभी वर्गों से महिलाओं की सुरक्षा में अपना योगदान देने का सहयोग मांगा। महिला बाल विकास विभाग की ओर से जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे ने आंगनवाड़ी केन्द्रों, स्व-सहायता समूह, तेजस्विनी, शौर्या दलों एवं वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से सम्मान अभियान के दौरान की जाने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। सौरभ पटवा ने पीपीटी के माध्यम से सम्मान अभियान की विस्तृत रूपरेखा की जानकारी दी।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने देखा राम्हेपुर में निर्माणाधीन पीएम जनमन आवास

Reva India News

अपार आईडी एवं आभा आईडी तैयार कराने विशेष अभियान 16 अक्टूबर तक चलाया जाएगा अभियान

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने डुंगरिया में किया बीजांकुर अभियान का शुभारंभ, किया पौधारोपण

Reva India News

Leave a Comment