Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अब प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होंगे किशोरी जागरूकता शिविर

मण्डला 11 जनवरी 2021

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 11 से 19 वर्ष की किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण, व्यक्तिगत सुरक्षा एवं सतर्कता को ध्यान में रखते हुए अब प्रत्येक मंगलवार किशोरी जागरूकता शिविरों का आयोजन आंगनवाड़ी केन्द्रवार किया जाएगा। उक्त शिविरों में किशोरी बालिकाओं के हित में कोविड-19 से बचाव, मॉस्क का प्रयोग, फिजिकल डिस्टेसिंग का पालन, स्वास्थ्य एवं पोषण, एनीमिया के कारण, दुष्परिणाम एवं बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई का महत्व, पोषण वाटिका का निर्माण, उनके लाभ एवं संतुलित आहार का उपयोग, किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने संचालित योजनाओं की जानकारी, क्रियात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन तथा आत्मनिर्भरता के लिए स्वरोजगार विषयों की जानकारी दी जाएगी। इसी प्रकार मजदूरी के लिए बाहर जाने पर परिजनों के संपर्क एवं स्वयं की सुरक्षा के लिए जरूरी हेल्पलाईन नंबरों के बारे में भी बताया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ ने संबंधितों को अपने क्षेत्र में उक्त निर्देशों का पालन करने कहा है।

Related posts

*अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध मंडला पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 4,045 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट*

Reva India News

जिले में अब तक 582.3 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

सभी बीएमओ प्रति शुक्रवार एवं मंगलवार एएनसी रजिस्ट्रेशन बढ़ाना सुनिश्चित करेंगे – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने मातृ तथा शिशु मृत्यु दर की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment