Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केंद्रीय मंत्री ने कौआडोंगरी में किया आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण एवं सड़क का भूमिपूजन

मण्डला 13 जनवरी 2021

केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने मंडला दौरा कार्यक्रम के तहत मोहगांव जनपद के अंतर्गत ग्राम कौआडोंगरी में आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने परियोजना मोहगांव के अंतर्गत भगदी टोला आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कौआडोंगरी में ही प्राथमिक शाला से भगदी टोला स्थित नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र तक की ग्रेवल सड़क का भूमि पूजन भी किया। इस सड़क की लागत 8.55 लाख रुपए एवं दूरी 390 मीटर है। श्री कुलस्ते ने इस सड़क के निर्माण को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक निवास डॉक्टर अशोक मर्सकोले, जनपद प्रतिनिधि एवं स्थानीय सरपंच तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कौआडोंगरी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री श्री कुलस्ते ने कहा कि जनजाति क्षेत्र के विकास में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने विगत वर्षाे से मोहगांव ब्लॉक एवं कौआडोंगरी के आसपास के क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, नल-जल योजना, मुफ्त राशन, मनरेगा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं के कारण जनजाति क्षेत्र के विकास एवं लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक प्रगति हुई। निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने कहा कि कौआडोंगरी क्षेत्र में गोंडी भाषा एवं संस्कृति का संरक्षण महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे गोंडी भाषा के संरक्षण एवं संस्कृति के विकास के लिए दैनिक जीवन में ज्यादा से ज्यादा बातचीत गोंडी भाषा में करें और युवा पीढ़ी को गौंड़ी जनजाति की समृद्ध संस्कृति एवं धरोहर को संजोने की बात कही। उन्होंने स्थानीय क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग रखी एवं आगामी विकास कार्यों के प्रस्तावित मुद्दों पर चर्चा की।

 

बिलगढ़ा में हाईस्कूल भवन का लोकार्पण

 

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मोहगांव विकासखंड के अंतर्गत बिलगढ़ा में रमसा द्वारा निर्मित हाईस्कूल भवन का लोकार्पण किया। यह स्कूल एक करोड़ की लागत से कक्षा नवमीं एवं दसवी कक्षा के लिए बनाया गया है। इस दौरान विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related posts

पेयजल कूप को मिल रहा नया रूप

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने ’घर के बाहर अपना घर होम स्टे चौगान’ फोल्डर का विमोचन किया

Reva India News

रबी 2021-22 हेतु बीज अनुदान दर निर्धारित

Reva India News

Leave a Comment