Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में कोदो-कुटकी की खेती एवं उत्पादों की भरपूर संभावनायें

मण्डला 13 जनवरी 2021

उपसंचालक कृषि ने बताया कि मण्डला जिले में कोदो-कुटकी के रकबा एवं उत्पादन को देखते हुये ’’एक जिला एक उत्पाद’’ के तहत कोदो-कुटकी फसल का चयन किया गया है। जिले में कोदो-कुटकी का रकबा 26 हजार हेक्टेयर है तथा उत्पादन लगभग 312000 क्विंटल है। कोदो-कुटकी का महत्व अनेक दृष्टिकोण से लाभप्रद है। इसकी खेती कम लागत एवं बिना खाद, दवाई एवं सिंचाई के प्रकृतिक रूप से की जा सकती है। इसमें समस्त प्रकार के पोषक तत्व उपलब्ध होते हैं तथा आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से भी यह मेडिसिन के रूप में काम करता है। यह डायबीटिज एवं अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगो के लिये अच्छा आहार माना गया है। उत्पादन एवं रकबे की दृष्टि से कोदो-कुटकी की फसल मण्डला जिले की पहचान बनने जा रही है। ’’एक जिला एक उत्पाद’’ प्रोजेक्ट के तहत् कोदो-कुटकी का उचित दाम अब किसानों को प्राप्त होगा तथा जिले में ही इसकी प्रोसेसिंग कर चावल, बिस्किट, टोस्ट तथा अन्य प्रकार के व्यंजन बनाए जा सकेंगे। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से भी कोदो-कुटकी की खरीदी कर प्रोसेसिंग एवं विक्रय किया जायेगा।

Related posts

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए उड़नदस्ता दल गठित

Reva India News

सेवानिवृत शासकीय सेवकों का सम्मान एवं पीपीओ वितरण हुआ

Reva India News

तीन दिवसीय जोन स्तरीय क्रीड़ा एवं साहित्यिक स्पर्धा आज से शुरू  

Reva India News

Leave a Comment