Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में आज से होगा कोविड टीकाकरण का महाअभियान प्रारंभ सीएमएचओ ने मीडिया को दी जानकारी

मण्डला 15 जनवरी 2021

प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी टीकाकरण का महाअभियान कोविड टीकाकरण 16 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण के इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए शासन से जारी निर्देशानुसार सभी जरूरी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है। उक्त जानकारी सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह ने कोविड टीकाकरण की जानकारी देने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेस में दी। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग के 7202 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जाएगा। सीएमएचओ ने बताया कि कोविड वेक्सीनेशन के लिए तैयार किया गया टीका पूर्णतः सुरक्षित है। उन्होंने मीडिया साथियों से अपील की कि कोविड वैक्सीनेशन के लिए लोगों में जागरूकता लाने सहयोग दें तथा टीकाकरण से संबंधित सत्य एवं वास्तविक तथ्यों को अधिक से अधिक प्रसारित करें।

प्रेस वार्ता में डॉ. सिंह ने मीडिया से कहा कि कोविड वैक्सीनेशन से संबंधित किसी भी प्रकार की नकारात्मक खबर या अफवाह प्राप्त होने पर उसे तत्काल स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिकृत अधिकारियों के संज्ञान में लाने में सहयोग करें तथा वास्तविक तथ्यों को जानकर इसका अधिक से अधिक प्रचार करें। प्रेस वार्ता में जिला टीकाकरण अधिकारी श्री झारिया ने जिला मुख्यालय तथा नैनपुर में कोविड टीकाकरण के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के मीडिया अधिकारी जेपी सिंह ने कोविड वैक्सीन से संबंधित तथ्यों के बारे में बताया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में संचालित ’’टीबी हारेगा देश जीतेगा’’ अभियान की विस्तृत जानकारी भी दी गई। प्रेस वार्ता में सहायक संचालक जनसंपर्क आशीष कुमार कोटांगले, टीबी अधिकारी, सुलोचना रजक सहित जिले के इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि एवं संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

प्रोजेक्ट नई उड़ान’’ के तहत् 18 ग्रामों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

Reva India News

*ग्राम ठेभा में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन एवं अनशन तीन दिनों से बरसते पानी में भी डटे रहे ग्रामीण*

Reva India News

अभियान/सेमिनार का आयोजन भारतीय डाकघर मण्डला में किया गया

Reva India News

Leave a Comment