Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लोकसेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में कार्य करने वाले सर्वोत्तम लोकसेवक एवं लोकसेवा केन्द्र को पुरूस्कृत करने के लिए समिति गठित

मण्डला 15 जनवरी 2021

अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन के निर्देशानुसार लोकसेवाओं की गारंटी प्रदान करने के लिए बनाए गए लोकसेवा गारंटी अधिनियम 2010 के सफलतम 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान लोकसेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थाओं, व्यक्तियों का सम्मान एवं नवाचारों का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर लोकसेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य वाले सर्वोत्तम जिले, लोकसेवक एवं लोकसेवा केन्द्र को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने जिले में समिति गठित की गई है। समिति में जिला पंचायत सीईओ अध्यक्ष तथा जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधक विपिन पांडे एवं जिला प्रबंधक लोकसेवा प्रबंधन कविता गुप्ता को सदस्य बनाया गया है। अपर कलेक्टर ने उक्त समिति को सर्वोत्तम कार्य करने वाले लोकसेवक एवं लोकसेवा केन्द्रों का चयन कर 18 जनवरी तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबधंन कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जमुना ने जीता मेडल  

Reva India News

शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया बुजुर्ग सागर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Reva India News

Leave a Comment