Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में 42 आवेदकों की सुनी समस्याएं

मण्डला 19 जनवरी 2021

अपर कलेक्टर मीना मसराम ने योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में 42 लोगों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में आए आवेदकों ने अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। अपर कलेक्टर ने ग्राम बकौरी के प्रार्थी उत्तम सिंह की ऋण माफ के संबंध में समस्या, ग्राम घुघराटोला, छीरपानी में मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्या सुनी। इसी प्रकार जनसुनवाई में नहर से खेतों में सिंचाई के लिए पानी तथा गंदगी फैलाने से हो रही परेशानियों के संबंध में आवेदन पत्र प्रस्तुत किए।

अपर कलेक्टर ने आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की विभिन्न समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण संबंधी जरूरी निर्देश दिए। जनसुनवाई में सभी विभागों के जिला अधिकारी एवं वीसी के माध्यम से संबंधित एसडीएम सहित संबंधित शामिल हुए।

Related posts

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत हेलमेट जागरूकता एवं चेकिंग अभियान 900 से अधिक वाहनों की जांच, मंडला पुलिस ने तेज किया हेलमेट अभियान

Reva India News

“पोषण पखवाड़ा 2026” सफल आयोजन एवं क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी

Reva India News

Leave a Comment