अपराध क्रमांक – 309/2023
धारा 25 आर्म्स एक्ट
नाम आरोपी- 1. मंजू मरावी पिता कुंदन सिह मरावी उम 25 वर्ष निवासी बेरटोला माली मोहगांव आरोपी के कब्जे से जप्त एक लोहे का चाकूनुमा बका
गिरफ्तारी दिनांक 05/07/2023
1. घटना का विवरण- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंडला द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु तथा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुध्द तत्काल कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशन में तथा श्रीमान एसडीओपी महोदय मंडला के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुर को आज दिनांक 05.07.2023 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मालीमोहगांव में एक व्यक्ति लोहे का बका लेकर लोगों को डरा धमका रहा है कि सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी महाराजपुर द्वारा प्रभात गस्त में लगे उनि बरन सिंह परते हमराह स्टाफ प्र.आर.256 रोशन नेगी को ग्राम मालीमोहगांव रवाना किया गया ग्राम मालीमोहगांव में एक व्यक्ति लोहे का चाकूनुमा धारदार बका लेकर जादू टोना वालों को देख लूंगा कहकर लोगों को डरा धमका रहा था जो समझाने पर भी नहीं मान रहा था जिसे मौके पर स्टाफ की मदद की पकड़कर उक्त लोहे की चाकूनुमा धारदार बका को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध थाना महाराजपुर में अपराध क्र.309/2023 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्द कर उक्त आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
2. घटना का विवरण- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंडला द्वारा लंबे समय से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जो श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मंडला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में आज दिनांक को माननीय न्यायालय प्रथम अपर सत्र न्यायधीश महोदय मंडला के प्रकरण क्रमांक-69/2020 धारा 302, 324 ताहि. के दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपी श्रीचंद भारतीया पिता परमसिंह भारतीया उम्र 30 वर्ष निवासी बैगाटोला थाना महाराजपुर को तथा माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय मंडला के प्रकरण क्रमांक 619/2022 धारा 379 ताहि. के मामले के गिरफ्तारी वारंटी मनीष उर्फ विषु चौहान पिता मनोज चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी सिध्दबाबाटेकरी को आज दिनांक 05.07.2023 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
विशेष भूमिका – उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुभाष बघेल थाना प्रभारी चौकी प्रभारी हृदय नगर शक्ति यादव उनि बरन सिंह परते, सउनि रमेश पाल, रामकृष्ण बघेल, प्र.आर. रोशन नेगी, संतलाल, चैनसिंह, आर. रमेश सिंगरौरे,.. प्रियांस पाठक, शिवा नाविक, नंदलाल उइके, देवेन्द्र ताराम, रतिराम बंजारा, म. आर. पुष्पलता एवं अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
