Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की संशोधित अन्तिम सूची प्रकाशित

मण्डला 25 जनवरी 2021

जिला कार्यक्रम अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास जिला कार्यालय के अंतर्गत बाल विकास परियोजना बिछिया, मोहगांव, नैनपुर, घुघरी एवं मवई की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति से प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण 18 जनवरी को दावा आपत्ति निराकरण चयन समिति द्वारा कर चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी की गई है जिसके अंतर्गत परियोजना नैनपुर की ग्राम पंचायत बोरी पीपरडाही में कार्यकर्ता पद के लिए चयनित संध्या जंघेला एवं प्रतीक्षा सूची में दीपिका साहू, सगौनिया ग्राम पंचायत में कार्यकर्ता पद के लिए चयनित कु. सिया उईके एवं प्रतीक्षा सूची में सुरेखा साहू, बीजेगांव पंचायत के अंतर्गत ग्राम कटारे मोहगांव में सहायिका पद केे लिए चयनित बसंती सरौते एवं प्रतीक्षा सूची में अहिल्या मरकाम का चयन किया गया है। इसी प्रकार मवई परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत केवलारी कला के धनगांव ग्राम में सहायिका पद के लिए चयनित सरोज यादव एवं प्रतीक्षा सूची में कुमारी रूकमणी, केवलारी कला ग्राम में कार्यकर्ता पद के लिए चयनित सिया धुर्वे एवं प्रतीक्षा सूची में रामबाई धुर्वे, सोढ़ा पंचायत के अंतर्गत ग्राम धुवनी में कार्यकर्ता पद के लिए चयनित शांति बघेल एवं प्रतीक्षा सूची में सुंदरिया कुशराम, लालपुर ग्राम में सहायिका पद के लिए चयनित शिवकुमारी ठाकुर एवं प्रतीक्षा सूची में ब्रम्हा बाई तेकाम, सहजपुरी पंचायत के ग्राम खम्हरिया में सहायिका पद के लिए चयनित रेशमी पैखवार एवं प्रतीक्षा सूची में जानकी पैखवार का चयन किया गया है।

इसी प्रकार मोहगांव परियोजना के अंतर्गत झुरगीपौंड़ी में कार्यकर्ता पद के लिए चयनित ममता झारिया एवं प्रतीक्षा सूची में अकांक्षा झारिया, खैरीमाल में सहायिका पद के लिए चयनित निशा झारिया एवं प्रतीक्षा सूची में वर्षा झारिया, ढेभा में सहायिक पद के लिए चयनित कविता झारिया एवं प्रतीक्षा सूची में मंती तेकाम, चाबी में सहायिका पद के लिए चयनित सुमता साहू एवं प्रतीक्षा सूची में प्रेमलता प्रजापति, खाल्हेगिठौरी में कार्यकर्ता पद के लिए चयनित शारदादेवी मसराम एवं प्रतीक्षा सूची में रजनी यादव का चयन किया गया है। बिछिया परियोजना के अंतर्गत ग्राम कछारी में कार्यकर्ता पद के लिए चयनित राजकुमारी भांवरे एवं प्रतीक्षा सूची में प्रियंका वंदेवार तथा घुघरी परियोजना के अंतर्गत परसवाह गांव में सहायिका पद के लिए चयनित चंद्ररेखा पड़वार एवं प्रतीक्षा सूची में रेवती सैयाम का चयन किया गया है। अंतिम सूची के संबंध में कार्यदिवस के समय कलेक्टर कार्यालय में अपील प्रस्तुत की जा सकती है।

Related posts

शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

वन अधिकार दावों के निराकरण के लिए खंड स्तरीय समिति की बैठक संपन्न 900 दावों की समीक्षा कर जिला स्तरीय समिति को भेजने की तैयारी

Reva India News

अब पॉलीटेक्निक कॉलेज में सभी श्रेणियों को मिलेगा प्रवेश एकलव्य योजनांतर्गत 19 अक्टूबर तक रहेगी पंजीयन की सुविधा

Reva India News

Leave a Comment