Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने संत समागम कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

मंडला 16 अक्टूबर 2024

प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने 17 अक्टूबर 2024 को कुम्भ स्थल में संत समागम कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आमजनों की सुविधा के लिए कार्यक्रम स्थल पर संकेतक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नर्मदा पूजन एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समय के पूर्व सभी तैयारियाँ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने रामधुन, भक्ति संगीत, पार्किंग, टेंट, फ्लेक्स, बैनर, भंडारा, बेरीकेट आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, एसडीएम मंडला सोनल सिडाम, ईईपीआईयू जीपी पटले, परियोजना अधिकारी कपिल तिवारी, उपसंचालक कृषि मधु अली, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग रोहित बड़कुल, नगरपालिका सीएमओ गजानंद नाफड़े सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

नैनपुर के केरेगांव में मिला कोरोना का एक मरीज

Reva India News

जिले में संचालित दवाई दुकानों का निरीक्षण

Reva India News

आज से पुलिस लाइन में रहेगी कबड्डी – कबड्डी की गूंज स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी के लिए तैयार है मंडला

Reva India News

Leave a Comment