Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गणतंत्र दिवस का हुआ गरिमामय समारोहपूर्वक आयोजन मुख्य समारोह में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हर्षिका सिंह ने किया ध्वजारोहण

मण्डला 26 जनवरी 2021

राष्ट्र का 72वां गणतंत्र दिवस जिले भर में हर्षोल्लासपूर्वक एवं धूमधाम से मनाया गया। गणतंत्र दिवस का जिले का मुख्य समारोह महात्मा गांधी क्रीडांगन में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हर्षिका सिंह ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के साथ परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। कलेक्टर ने तिरंगे के प्रतीक तीन रंगों के गुब्बारे मुक्त आकाश में छोड़े। जिले में महिला साक्षरता के लिए किए जा रहे विशेष कार्य निरक्षरता से आजादी अभियान में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं ने भी गुब्बारों को आकाश में छोड़ा। इस मौके पर सशस्त्र बलों ने हर्ष फायर किया और पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन बजाई गई। इसके बाद मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया।

समारोह में सशस्त्र बलों और अन्य प्लाटूनों द्वारा शानदार मार्चपास्ट किया गया। मार्चपास्ट में एसएएफ 35वी वाहिनी, जिला पुलिस बल, जिला महिला पुलिस बल, होमगार्डस एवं वन विभाग के दल सम्मिलित थे। परेड का नेतृत्व आरआई कमलेश परस्ते ने किया। मुख्य अतिथि श्रीमती हर्षिका सिंह ने परेड की सलामी ली तथा मार्चपास्ट के बाद प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। परेड प्रस्तुति के मूल्यांकन के उपरांत जिला महिला पुलिस बल को प्रथम, 35वी बटालियन को द्वितीय एवं जिला पुलिस बल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।   महात्मागांधी स्टेडियम में आयोजित जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर केन्द्रित झांकियों का प्रदर्शन किया गया। झांकी में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को प्रथम, वन विभाग पश्चिम सामान्य को द्वितीय तथा स्वास्थ्य विभाग एवं रेशम विभाग को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं कलेक्टर हर्षिका सिंह ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी और समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में अपर कलेक्टर मीना मसराम ने आभार प्रदर्शन किया।

 

समारोह में ये रहे उपस्थित

 

महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राज्यसभा सांसद श्रीमति संपतिया उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सरस्वती मरावी, जिला न्यायाधीश आर.सी. वार्ष्णेय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति पूर्णिमा शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा, अपर कलेक्टर मीना मसराम, नगरपालिका उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, न्यायाधीशगण, पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

ग्राम खटिया में बाल विवाह रोकने हेतु जागरुकता गतिविधियां

Reva India News

सभी 16 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाये गये नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा पूर्ण

Reva India News

अधीक्षण अभियंता मो. अयूब खान को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 100 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

Leave a Comment