Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित

मंडला, 2 मई 2026

मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए “विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना” (सत्र 2026-27) के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा, पीएचडी एवं स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

योजना के तहत कुल ’’50 सीटों’’ पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र एवं विस्तृत जानकारी जनजातीय कार्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.mp.gov.in पर उपलब्ध है।

चयन प्रक्रिया वर्तमान प्रचलित नियमों के अनुसार की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट या संबंधित कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं। ’’आवेदन की अंतिम तिथि 18 मई’’ निर्धारित की गई है। निर्धारित समय के भीतर आवेदन करना अनिवार्य होगा।

Related posts

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री कुलस्ते ने ली जिला अधिकारियों की बैठक

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 9 सितम्बर 2023

Reva India News

गरिमामयी ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह। ग्रामीण अंचलों में भी धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह:-

Reva India News

Leave a Comment