Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आयुष तथा जल संसाधन राज्य मंत्री का आगमन 27 को

मण्डला 26 जनवरी 2021

श्री रामकिशोर ’’नानो’ कांवरे राज्यमंत्री आयुष (स्वतंत्र प्रभार) तथा जल संसाधन विभाग का 27 जनवरी को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कांवरे 27 जनवरी को सायं 6 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे सक्रिट हाऊस मंडला पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। वे 28 जनवरी को प्रातः 10 बजे से कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे तथा 11 बजे से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जल संसाधन विभाग तथा आयुष विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे। श्री रामकिशोर नानो कांवरे दोपहर 12 बजे खटिया ईको सेंटर के लिए प्रस्थान करेंगे जहाँ वे स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक में सम्मिलित होंगे। श्री कांवरे अपरान्ह 3 बजे मंडला से बालाघाट के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

गेहूँ विक्रय के लिए स्लॉट बुकिंग 30 अप्रैल तक

Reva India News

जिला स्तरीय रोजगार मेला 23 फरवरी को टाऊनहॉल में

Reva India News

युवा संगम रोजगार मेले में 51 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 8 को अप्रेंटिसशिप का अवसर

Reva India News

Leave a Comment