Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आदिवासी विकास विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग ने लाँच किए कार्यक्रम

मण्डला 26 जनवरी 2021

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी हर्षिका सिंह के मार्गदर्शन में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आदिवासी विकास विभाग द्वारा बैगा विकास के लिए बैगा होलिस्टिक डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ भी किया गया। इसी प्रकार महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्रोजेक्ट अकांक्षा के अंतर्गत ’’मैं भी’’ अभियान आरंभ किया गया। दोनों कार्यक्रमों का ऑपचारिक शुभारंभ मुख्य समारोह के पश्चात् संक्षिप्त पीपीटी प्रदर्शन के साथ किया गया। बैगा होलिस्टिक डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत जिले में विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के लोगों के संपूर्ण विकास के लिए जिले के लगभग 36 हजार बैगा समुदाय के लिए स्वास्थ्य कार्ड एवं स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसी प्रकार बैगा परिवारों को शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ, बैगा संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन, बैगा छात्र-छात्रओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन एवं विशेष कोचिंग की सुविधा तथा बैगा युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगारमूलक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

बैगा होलिस्टिक डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत् प्रत्येक बैगा परिवार को पेयजल, वनाधिकार पट्टा, हेबीटेट राईट्स के अंतर्गत सुविधाएं, बैगा परिवार का जनरल डाटाबेस का संधारण, बैगा समुदाय के औषधि ज्ञान का संरक्षण एवं लेखबद्धीकरण, करियर गाईडेंस, बैगा महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्र के लिए ड्राईविंग प्रशिक्षण, पात्रतानुसार नियुक्ति, आहार अनुदान की राशि वितरण तथा स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म के प्रति जागरूक किया जाएगा।

 

महिला बाल विकास विभाग द्वारा ’’मैं भी’’ अभियान का शुभारंभ

 

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया गणतंत्र दिवस के अवसर पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा प्रोजेक्ट अकांक्षा के अंतर्गत ’’मैं भी’’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास स्वास्थ्य, कानूनी अधिकार, जागरूकता एवं सशक्तिकरण, सुपोषण, शिक्षा, रोजगार एवं नारी सशक्तिकरण के लिए आवश्यक बिन्दुओं पर विशेष कार्य किए जाएंगे।

Related posts

राजस्व प्रकरणों का निराकरण सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 89 आवेदकों की समस्या

Reva India News

निवास में 29 सितम्बर को रक्तदान शिविर का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment