Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपशिष्टों का समुचित प्रबंधन नहीं करने वाले रिसोर्ट पर होगी सख्त कार्यवाही स्थानीय सलाहकार समिति कान्हा टाईगर रिजर्व की बैठक संपन्न

मण्डला 28 जनवरी 2021

आयुष (स्वतंत्र प्रभार) तथा जल संसाधन राज्य मंत्री रामकिशोर ’नानो’ कांवरे की उपस्थिति तथा आयुक्त जबलपुर संभाग चंद्रशेखर बोरकर की अध्यक्षता में में स्थानीय सलाहकार समिति कान्हा टाईगर रिजर्व की बैठक खटिया स्थित ईको सेंटर में संपन्न हुई। बैठक में कान्हा टाईगर रिजर्व की व्यवस्थाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर विधायक परसवाड़ा एवं बैहर संजीव उईके, कलेक्टर मंडला हर्षिका सिंह तथा कलेक्टर बालाघाट दीपक आर्य, संयुक्त आयुक्त अरविंद यादव, फील्ड डायरेक्टर कान्हा टाईगर रिजर्व, होटल एसोसिएशन एवं स्थानीय संरक्षण संस्थाओं के सदस्य, वनमंडलाधिकारी पूर्व तथा पश्चिम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

कमिश्नर जबलपुर संभाग चंद्रशेखर बोरकर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कान्हा में पर्यटन को बढ़ावा देने के समुचित कदम उठाए जाएं। वन्यप्राणियों के लिए आवश्यक वातावरण की अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए वाहन एवं पर्यटकों की संख्या समायोजित की जाए। संभाग आयुक्त ने निर्देशित किया कि कान्हा क्षेत्र में संचालित हॉटल एवं रिसोर्ट के संचालकों की बैठक आयोजित कर उन्हें वन क्षेत्र से संबंधित शासन के निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी जाए। उनमें ऐसी कोई भी गतिविधियां संचालित न की जाए जिससे वन्य प्राणियों के विचरण एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े। ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती से पालन कराया जाए। डीजे का उपयोग न होने दिया जाए तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संबंध में शासन के निर्देशों का पालन कराया जाए। उन्होंने इस संबंध में जनजागरूकता अभियान संचालत करने के भी निर्देश दिए। श्री बोरकर ने निर्देशित किया कि रिसोर्ट संचालकों को अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी जाए। गीला तथा सूखा कचरा वर्गीकरण करके उनके निष्पादन की समुचित कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए। किसी भी हॉटल तथा रिसोर्ट के 50 मीटर के दायरे में पहली बार कचरा पाए जाने पर 20 हजार, दूसरी बार में 50 हजार जुर्माना तथा तीसरी बार कचरा पाए जाने पर 1 लाख रूपये का जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चौथी बार कचरा पाए जाने पर हॉटल को बंद करने की कार्यवाही की जाए।

संभाग आयुक्त ने कहा कि हॉटल तथा रिसोर्ट में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के संबंध में शासन द्वारा जारी गाईडलाईन का पालन कराया जाए। विभागीय अमला सतत् मॉनिटरिंग सुनिश्चित करे। उन्होंने स्थानीय लोगों को हॉटल, रिसोर्ट सहित अन्य संस्थाओं में 90 प्रतिशत तक रोजगार देने के निर्देश दिए। श्री बोरकर ने सरकारी भूमि पर बोर्ड लगाने के संबंध में राशि तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में एटीएम की उपलब्धता के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली।

Related posts

“पोषण पखवाड़ा 2026” सफल आयोजन एवं क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश जारी

Reva India News

28 आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित 1229 बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Reva India News

मंत्री संपतिया उइके ने संगम घाट में श्रमदान कर किया ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment