Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

8, 9 एवं 10 फरवरी को आवास हितग्राहियों के लिए शिविर का आयोजन

मण्डला 7 फरवरी 2021

नगरपालिका मण्डला क्षेत्रांतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना के ए०एच०पी० घटक अंतर्गत ई० डब्ल्यू०एस० आवासों के हितग्राहियों के स्थायी एवं अस्थाई आवंटन आदेश बैंक लोन, पंजीकरण राशि एवं हितग्राही अंशदान हेतु 8, 9 एवं 10 फरवरी 2021 को नगरपालिका परिषद मण्डला के मीटिंग हॉल प्रथम तल में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संबंधित समस्त हितग्राहियों के लंबित दस्तावेजो की पूर्ति की जायेगी। शेष हितग्राहियों के आवासों का अस्थाई आवंटन किया जावेगा। जो हितग्राही पूर्ण राशि जमा करेगें उनका स्थाई आवंटन प्रदाय किया जावेगा। जिन हितग्राहियों के द्वारा पंजीकरण की शेष राशि जमा नही कराई गई है वे जमा करावे नही कराये जाने पर उनका आवंटन रद्ध किया जायेगा। हितग्राही स्वयं का पूरा अंशदान एक साथ जमा कर सकते है, जमा करने पर स्थाई आवंटन प्रदाय किया जावेगा। 8 फरवरी को जोन-01 के सरल क्रमांक 1 से 250 तक पात्र हितग्राही का स्थाई आवंटन किया जावेगा एवं 9 फरवरी को जोन-02 के सरल क्रमांक 251 से 499 पात्र हितग्राही का स्थाई आवंटन किया जायेगा। 10 फरवरी को शेष हितग्राहियों का किया जायेगा। समस्त हितग्राहियों से अनुरोध है कि उक्त दिवस में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। शिविर में बैंको/वित्तीय संस्थाओं को आमंत्रित किया जा रहा है, समस्त पंजीकृत हितग्राही बैंको से ऋण हेतु अस्थाई आवंटन पत्र के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

Related posts

पोषण शक्ति निर्माण योजनांतर्गत निर्देश

Reva India News

4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 28 जून 2026

Reva India News

Leave a Comment