उत्कृष्ट विद्यालय मंडला के राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस देशभक्तिपूर्ण माहौल में मनाया। यह आयोजन 1 एमपी आर्टिलरी रेजिमेंट एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विक्रांत त्यागी के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। सशस्त्र बलों के बलिदान को याद करने और उनके परिवारों के कल्याण के लिए जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने ध्वजारोहण किया और देश की रक्षा में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैडेट्स ने पूर्ण अनुशासन के साथ एक भव्य मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया, जो भारतीय सेना के प्रति उनके सम्मान और अनुशासन की भावना को दर्शाता है।
एनसीसी ऑफिसर श्री विपिन लखेरा एवं श्री संजय धनगर के साथ विद्यालय से शहर के प्रमुख मार्गों तक एक रैली निकाली गई, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के महत्व और सैनिकों के कल्याण कोष में योगदान देने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए सैनिकों के त्याग और समर्पण को याद किया और सभी से उनके परिवारों के समर्थन में आगे आने का आह्वान किया। इस दिवस का मुख्य लक्ष्य सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास और कल्याण के लिए धन एकत्र करना है। कार्यक्रम में वन एमपी आर्टी रेजिमेंट एनसीसी जबलपुर से हवलदार एच.आई. मैतेई उपस्थित थे।
पिछला पद
अगली पोस्ट
