Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सोनू परोचिया हत्या कांड का प्रत्यक्ष दर्शी को गवाही से पहले किया किडनैप पुलिस अधीक्षक से मांगी परिवार की सुरक्षा

श्रीमान थाना प्रभारी महोदय,

जिला मण्डला

दिगम्बर उर्फ डिग्गू बैरागी पिता स्व० श्री नंद लाल बैरागी, आयु 28 वर्ष निवासी ग्राम छोटी खैरी, तहसील व जिला मण्डला।

कापिल बैरागी, गुल्लू उर्फ शिवा यादव, सोनू उर्फ सत्या यादव, सीबू उर्फ शाहरूख खान के द्वारा बंधक बनाकर डराने, धमकाने जाने से मारने की धमकी देकर गवाही न देने के सबंध में ।

महोदय जो.

निवेदन है कि मै सोनू परोचिया हत्या कांड का प्रत्यक्ष दर्शी साक्षी है, दिनांक 08.02.2021 को विशेष न्यायालय मण्डला से गवाही देने का समन प्राप्त हुआ है दिनांक 04.02 2021 को बिनका तिराहा में नाश्ता करने गया था उसी समय कपिल बैरागी जो मेरे दूर का रिश्तेदार है आया और कहने लगा कि जबलपुर चलना है। काम से, फिर आ जावेगे। मैं दिश्वास क्े कपिल बैरागी के साथ जबलपुर चला गया जबलपुर धमापुर में सानू में साबू गुल्लू भी वहां पर गये, कहने लगे कि चलो रीवा चलते है तो मैं उनके साथ रीवा चला गया, हम सभी लोग रीवा में हॉटल गुरू नानक में रूके, रात में सभी लोग मुझसे सोनू पचोरिया हत्या कांड की बात कर कहने लगे कि तुम्हें हैप्पी यादव के पक्ष में गवाही देना है मरने वाला तो मर गया, अब जो 6 लोग बंद है उन्हें बचाना है तथा मुझे गन दिखाकर बोलने लगे कि जहां सोनू गया है वहां जाना है या 6 लोगो को बचाना है मैं डर गया तब मुझे पता चला कि इन चार लोगों ने मुझे अपने पक्ष में गवाही देने के लिये बंधक बना लिया है। तब मैं अपने जान बचाने के लिये उनकी हर बात का समर्थन करता रहा, वो मुझे कटा कार में ले गये थे, एक दिन रीवा में रहने के बाद, जबलपुर आ गये, उन्होने मुझे कपिल बैरागों की ससुराल ले गये, वहा से कटनी कार से लेकर गये, तथा वहां मुझे कपिल और सीबू ने होटल श्री में रखा तथा गुल्लू और शिवा यादव जायसवाल होटल में रखा, एक दिन रुकने के बाद मुझे कटनी से पवई कार से ले गये। माता वहां माता के मंदिर ले गये वहां से 7 बजे शाम दिनांक 07.02.2021 को मण्डला लेकर आये रात्रि 1 बजे मण्डला बिझिया चर्च के पास, खाना खजाना के पीछे सीजिंग के स्थान पर रखा दिनंक 08.02.2021 को गवाही के दिन मुझे फरीद, कपिल, सलमान और दो लोग साथ में थे न्यायालय ले जाने लगे, कहने लगे कि अदालत में सभी अभियुक्तगणो को पहचानने से इंकार कर घटना की सही जानकारी नहीं देना है। मैं डरा हुआ था क्येाकि इन लोगो ने मुझे बंधक बनाया हुआ है। जब मुझे लेकर अदालत पहुंचे उस समय मेरा चेहरा भी उन

लोगो ने ढक दिया था ताकि कोई मुझे पहचान न सके, अदालत के गैट के अंदर पहचते ही मैं मौका पाते ही उनकी चंगुल से भाग गया वो मेरा पीछ करते रहे, डर के कारण में अपने घर पर ही छिपा रहा, वो सभी मुझे खोजते रहे, इस कारण गवाही देने नहीं आ सका था। सभी लोग मुझे सही गवाही न देने के लिये दवाब बना रहे है मुझे डर है कि वे मुझे जान माल का नुकसान पहुंचा सकते है।

अतः महोदय जी से निवेदन है कि मेरी एवं मेरे परिवार की सुरक्षा की जावे।। ताकि में अदालत में स्वंतत्र रूप से गवाही दे सके ।

Related posts

विकासखण्ड स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का शुभारंभ शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचायें परिषद् के कार्यकर्ता

Reva India News

एसडीएम मंडला ने धान खरीदी केन्द्र सेमरखापा और आमानाला का निरीक्षण किया

Reva India News

संकल्प हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन विशेष जागरूकता अभियान 4 अक्टूबर तक चलेगा

Reva India News

Leave a Comment