Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मोहनिया पटपरा में हुआ वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

मण्डला 18 फरवरी 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार तथा महिला बाल विकास विभाग के तत्वाधान में आंगनवाड़ी केन्द्रों में महिला ज्ञानालय संचालित है। महिला ज्ञानालय में महिलाओं को अक्षरज्ञान, नाम लिखना तथा सामान्य बैंकिंग कार्यों से परिचय कराया जाता है। इसी प्रकार महिलाओं को समय-समय पर वित्तीय साक्षरता का ज्ञान भी प्रदान किया जाता है। महिला ज्ञानालय के द्वितीय संस्करण में अब महिलाओं को कम्प्यूटर साक्षरता का ज्ञान प्रदान करना प्रारंभ हुआ है। इस क्रम में ग्राम पंचायत मोहनिया पटपरा में वित्तीय साक्षरता सप्ताह आयोजन के तहत वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। साक्षरता शिविर में वित्तीय साक्षरता से संबंधित आधारभूत एवं उपयोगी जानकारी दी गई। इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं ज्ञानालय में अध्ययनरत महिलाएं उपस्थित थी।

Related posts

आदर्श ग्राम मछरिया में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल चौपाल आयोजित  

Reva India News

कलेक्टर ने संभाग स्तरीय बैठक की तैयारियों के संबंध में ली बैठक

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 91.56 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment