Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कुटरवानी में आयोजित की गई जनसुनवाई, 18 आवेदनों का मौके पर निराकरण

मण्डला 10 फरवरी 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार मवई विकासखंड के ग्राम कुटरवानी में विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी बिछिया सुलेखा उईके, सीईओ जनपद पंचायत आरपी नामदेव सहित संबंधित अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समुचित निराकरण की कार्यवाही की गई।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिला स्तर पर आयोजित जनसुनवाई में मवई विकासखंड से अनेक आवेदन प्राप्त होने पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मवई विकासखंड में पंचायत स्तर पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में कुटरवानी में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 108 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 18 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के निराकरण के लिए समयावधि तय की गई। जनसुनवाई के दौरान कुटरवानी के बैगा टोला में निर्मल नीर कूप की अनुशंसा की गई। शिवलाल तथा धरमी बाई को मौके पर ही वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत की गई। इसी प्रकार प्रशांत कुमार को दिव्यांग पेंशन की स्वीकृति प्रदान की गई। ग्राम पंचायत बीजा में तालाब गहरीकरण हेतु प्रकरण तैयार कर अनुशंसा पश्चात स्वीकृति के लिए जिला कार्यालय प्रेषित किया गया। जनसुनवाई में ग्रामीणजनों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

Related posts

जिले में अब तक 989.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

उदयपुर विद्यालय में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता सत्र आयोजित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 29 अक्टूबर 2023

Reva India News

Leave a Comment