Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला जिले में पुलिस से मुठभेड़* *दो नक्सली ढेर*

। मंडला जिले के मोतीनाला थाना में पुलिस व नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। जिसमें 2 नक्सली मारे गए हैं। मृतकों में एक महिला व एक पुरुष नक्सली शामिल है। इनसे पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं। ये दोनों नक्सली कान्हा भोरमदेव बोड़ला कमेटी के सदस्य बताए गए हैं। दर्जनभर से ज्यादा नक्सली अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग खड़े हुए।
*दोनों पर था 14 लाख ईनाम :गृहमंत्री*
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने बताया कि मंडला जिले में 14 लाख के दो इनामी नक्सलियों को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया है। दोनों नक्सली सुकमा दक्षिण बस्तर के रहने वाले थे। मारे गए नक्सलियों की पहचान मैन उर्फ टुल्ला और प्रमिला के रूप में हुई है। उनके पास से एक एसएलआर, 303 बोर व 315 बोर की राइफल और भारी मात्रा में नक्सली सामग्री मिली है।
*तीन हथियार बरामद*
मंडला पुलिस अधीक्षक यशपाल राजपूत ने बताया कि शुक्रवार देर रात मुठभेड़ पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई है। जिला व हॉकफोर्स के जवान इस आपरेशन में शामिल हैं। एडीजी वेंकटेश्वर राव इस अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। नक्सलियों से तीन हथियार बरामद किए गए हैं। एसएलआर, थ्री नॉट थ्री, 315 बोर का हथियार हैं।
पहली बार मुठभेड़ में इन्हें मारे गए नक्सली
अभी भी भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है और कार्रवाई को अंजाम दे रहा है। मंडला जिले में लंबे समय से नक्सली अपनी उपस्थिति जंगलों में देते रहे हैं। यहां छोटी वारदातों को अंजाम देने के बाद ये नक्सली भाग जाते हैं। जिले में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ पहले भी हुई है, लेकिन पहली बार मुठभेड़ में इन्हें मार गिराने में बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि हाल ही में सीआरपीएफ की बटालियन मंडला जिले में तैनात की गई है। जिसके बाद से जिला व हॉकफोर्स के ऑपरेशन को ताकत मिली है और अधिक ऊर्जा से अब बल कार्रवाई में जुट गया है।

*इनका कहना है/* …
काफी समय से सूचना प्राप्त हो रही थी कि नक्सली मंडला जिले में पांव पसार रहे हैं और अपने दलम का विस्तार कर रहे हैं जिसके चलते पुलिस के खुफिया तंत्र सक्रिय रहे और कल रात खबर मिलते ही एडीजी वेंकटेश्वर राव के नेतृत्व में पुलिस ने मोती नाला थाना अंतर्गत क्षेत्र को घेर लिया पुलिस को नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी जवाबी कार्यवाही में दो नक्सली ढेर हो गए और करीब 10 से 15 अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे ।
*यशपाल सिंह राजपूत ,पुलिस अधीक्षक , मंडला*

Related posts

कलेक्टर ने किया एसडीएम कार्यालय घुघरी के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण

Reva India News

नैनपुर जनपद सदस्य एवं पंचायतों के सभी पदों के लिए आरक्षण से संबंधित समस्त कार्यवाही 25 को झंकार भवन में

Reva India News

राजस्व शिविर में शामिल हुए केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री

Reva India News

Leave a Comment