Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 23 मई 2023

कलेक्टर की जनसुनवाई में प्राप्त हुए 136 आवेदन

मण्डला 23 मई 2023

            जिला योजना भवन में सम्पन्न हुई जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने आवेदकों की समस्याएं सुनते हुए उनके समुचित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देषित किया कि जनहित से संबंधित आवेदनों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निराकरण सुनिष्चित करें। जनसुनवाई में 136 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, अपर कलेक्टर मीना मसराम, एसीईओ एसएस मरावी एवं एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके सहित संबंधित उपस्थित थे।

आज संपन्न हुई जनसुनवाई में ग्राम बगली चाबी निवासी राजेश तथा घनश्याम यादव ने कलेक्टर को बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास की किस्त प्रदाय नहीं की जा रही है। डॉ. सिडाना ने सीईओ जिला पंचायत को संबंधित सरपंच, सचिव को नोटिस जारी करने तथा प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गोकुलधाम कॉलोनी महाराजपुर के निवासियों ने पेयजल समस्या से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए जाने पर कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अंडिया उर्फ छिवलाटोला निवासी जीवनलाल नंदा ने 5 साल का खसरा की नकल उपलब्ध कराने आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार घुघरी को नियमानुसार नकल प्रदाय करने के निर्देश दिए। बरवानी घुघरी निवासियों ने द्वारा नलजल कनेक्शन प्रदाय किए जाने की मांग की, कलेक्टर डॉ. सिडाना ने ईईपीएचई को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पेयजल समस्या, बिजली बिल में सुधार, प्रधानमंत्री आवास, नामांतरण आदि से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

 

निर्मला को मिली व्हीलचेयर

 

जनसुनवाई में खोड़ाखुदरा की दिव्यांग आवेदक निर्मला बाई व्हीलचेयर की मांग को लेकर पहुंची। कलेक्टर के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से दिव्यांग निर्मला को जनसुनवाई में व्हीलचेयर प्रदान की गई। निर्मला बाई ने अपनी समस्या के त्वरित निराकरण के लिए जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

पंजीयन काउंटर बढ़ाने के निर्देश

 

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने पंजीयन काउंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजीयन काउंटर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। डॉ. सिडाना ने कहा कि जनसुनवाई की प्रक्रिया को और बेहतर बनाने का प्रयास करें। आवेदकों के लिए योजना भवन के बरामदे में भी कुर्सियों की व्यवस्था करें। उन्होंने जनसुनवाई की व्यवस्था तथा आवेदकों की सहायता के लिए कर्मचारियों की नामजद ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

तत्काल व्हीलचेयर पाकर निर्मला ने जिला प्रशासन के प्रति किया आभार व्यक्त

मंडला 23 मई 2023

            जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की समस्या सुनने के लिए प्रति मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित होता है। जनसुनवाई में आवेदक अपनी समस्या के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराते हैं। दिव्यांगों के लिए जनसुनवाई महत्वपूर्ण बन गई है। दिव्यांग आवेदक अपनी समस्या एवं कृत्रिम उपकरणों के बारे में जिला प्रशासन को अवगत कराते हैं। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग दिव्यांग आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संवेदनशीलता के साथ में निराकरण किया जाता है। ऐसा ही एक मामला 23 मई 2023 को आयोजित हुई जनसुनवाई में आया। ग्राम खोड़ाखुदरा निवासी दिव्यांग निर्मला बाई ने व्हीलचेयर के लिए आवेदन किया।

सामाजिक न्याय विभाग के पीयूष पांडे बताते हैं कि निर्मला बाई के व्हीलचेयर के लिए मिले आवेदन पर जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर आवेदक को तत्काल व्हीलचेयर प्रदान की गई। निर्मला कहती है कि मैंने मंगलवार के दिन जनसुनवाई में आवेदन देकर व्हीलचेयर मांगी और मुझे उसी दिन व्हीलचेयर मिल भी गई, मैं बहुत खुश हूँ। व्हीलचेयर से मेरी समस्याओं में बहुत राहत होगी और अब मैं अपने जरूरी काम बड़ी आसानी से कर पाउंगी।

 

 

 

 

 

 

 

लापरवाह रोजगार सहायक की सेवा समाप्त

मण्डला 23 मई 2023

            कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा मोहगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत पलेहरा के ग्राम रोजगार सहायक महेन्द्र भांवरे की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। यह कार्यवाही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।

जानकारी के अनुसार समय पर कार्यालय नहीं आने, अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने, सौंपे गए कार्यों का समुचित निर्वहन नहीं करने, हितग्राहियों के काम समय पर नहीं करने एवं कार्यालयीन समय में शराब का सेवन जैसे कारणों के कारण रोजगार सहायक महेन्द्र भांवरे के विरूद्ध ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित किया गया है। इस संबंध में उन्हें नोटिस जारी किया गया था जिसका उनके द्वारा निर्धारित समयावधि में कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने उनकी संविदा को समाप्त करते हुए सेवा से पृथक कर दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

विश्व टीकाकरण सप्ताह द्वितीय चरण का शुभारंभ आज से

मण्डला 23 मई 2023

            विश्व टीकाकरण सप्ताह का आयोजन तीन चरणों में किया जाना है, जिसका द्वितीय चरण का शुभारंभ 24 मई से किया जा रहा है, जो 31 मई 2023 तक (रविवार, अवकाश एवं नियमित टीकाकरण दिवासों को छोड़कर) आयोजित किया जायेगा। थीम- “The Big Catch-up for MR elimination 2023ß है। विश्व टीकाकरण सप्ताह के अंतर्गत 0 से 5 वर्ष के बच्चों को सम्पूर्ण टीकाकृत किया जाएगा जिससे उन्हें 11 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा प्रदान होगी। विश्व टीकाकरण सप्ताह का अंतिम चरण 24 से 30 जून 2023 तक आयोजित किया जायेगा। समस्त 0 से 5 वर्ष के बच्चों के अभिभावकों से अपील की गई है, कि वे अपने बच्चों को उनके ड्यू डोज अनुसार अपने नजदीकी टीकाकरण सत्र स्थल में जाकर टीकाकरण करायें एवं उन्हें 11 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करें।

 

 

 

जनसेवा अभियान के तहत प्राप्त शिकायतों के निराकरण पर फोकस करें – डॉ. सिडाना

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

 

मण्डला 23 मई 2023

                समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों का अध्ययन करते हुए उनका समुचित निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन का यह एक महत्वपूर्ण अभियान है जिसमें लापरवाही पाए जाने पर हर स्तर पर जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी। उन्होंने प्राप्त शिकायतों के निराकरण पर फोकस करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, अपर कलेक्टर मीना मसराम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

                सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. सिडाना ने निर्देशित किया कि निर्धारित समय सीमा में शिकायतों का निराकरण करें। जिन प्रकरणों का निराकरण वरिष्ठ कार्यालयों से होना है उनके लिए सतत संपर्क बनाएं, केवल पत्राचार तक सीमित न रहें। डॉ. सिडाना ने कहा कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए बिजली तथा पानी से संबंधित समस्याओं पर विशेष ध्यान दें। कलेक्टर ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत प्राप्त आपत्तियों का निराकरण की कार्यवाही जल्द से जल्द पूर्ण कराते हुए पात्र महिलाओं का 25 मई तक डीबीटी पूर्ण कराएं। छूटी महिलाओं से संपर्क करने के लिए महिला बाल विकास कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाएं। बैठक में कलेक्टर ने भूमि आवंटन, पेयजल समस्या, आदि उत्सव, स्वच्छता सर्वेक्षण, अनुकंपा नियुक्ति, शासकीय संस्थाओं से अतिक्रमण हटाने आदि विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

सम्मानित होंगे अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकारी

 

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि सभी अधिकारी आगामी एक सप्ताह पुरानी शिकायतों के निराकरण पर ध्यान दें। शिकायत की प्रकृति को समझकर जिम्मेदारीपूर्वक जवाब दर्ज कराएं। पिछले माह में किए गए निराकरण की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशंसा पत्र तथा कमजोर प्रगति वाले अधिकारियों को अप्रसन्नता पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह सबसे अच्छा कार्य करने वाले एसडीएम, जनपद सीईओ तथा नगरपालिका सीएमओ को भी सम्मानित करें।

 

स्वच्छ ऑफिस प्रतियोगिता के निर्देश

 

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्यालय के सौंन्दर्यीकरण तथा व्यवस्थाओं पर ध्यान दें। इस संबंध में उन्होंने स्वच्छ ऑफिस प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए। प्रतियोगिता के दौरान कार्यालय की बाहर एवं अंदर की दीवारें तथा व्यवस्थाओं के आधार पर मार्किंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऑफिस प्रतियोगिता के तहत समिति का गठन करें जो विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर पुरूस्कार हेतु कार्यालय का चयन करेगी।

 

 

 

 

 

 

 

जीवीपी प्वाइंट को समाप्त कर सौंदर्यीकरण का कार्य जारी

 

मण्डला 23 मई 2023

                नगरपालिका परिषद मंडला के सीमा क्षेत्रांतर्गत नगर के सार्वजनिक स्थानों में समस्त  जीवीपी प्वाइंट को चिन्हित कर समाप्त किया जा रहा है। साथ ही उन स्थानों पर वॉल पेंटिंग कर सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग प्रदान करें। गीला-सूखा कचरा, घरेलू हानिकारक कचरा एवं सेनेटरी, नैपकिन, डायपर इत्यादि चार भागों में अलग-अलग कर कचरा वाहन में डालते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में बहुमूल्य योगदान प्रदान करें।

 

 

 

 

 

 

 

जिला स्तरीय रोजगार दिवस हितलाभ अंतरण कार्यक्रम का आयोजन आज

 

मण्डला 23 मई 2023

                जिला स्तरीय रोजगार दिवस एवं म.प्र. एमएसएमई प्रोत्साहन योजनांतर्गत सिंगल क्लिक के माध्यम से हितलाभ अंतरण कार्यक्रम का आयोजन 24 मई 2023 को नगरपालिका टाऊनहॉल मण्डला में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में उमरिया जिला में आयोजित किया जा रहा है जिसका सीधा लाईव प्रसारण भी देखा जाएगा। कार्यक्रम में जिले के बेरोजगार युवक, युवतियों को अपना स्वयं का रोजगार, उद्योग, सेवा इकाई स्थापित करने के लिए शासन द्वारा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों को रोजगार हेतु बैंकों के माध्यम से ऋण स्वीकृत एवं वितरण पत्रक जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्रदाय किये जाएंगे। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना, ग्रामीण आजिविका स्व-सहायता समूह, शहरी आजिविका स्व-सहायता समूह, एनयूएलएम स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना अंतर्गत आवेदक, आवेदिकाओं को स्वीकृती, वितरण पत्रक एवं चौक वितरित किये जाएंगे।

 

टाउनहॉल में रोजगार मेला आज

 

                                जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि बेरोजगार युवक-युवतियों जिनकी उम्र 18-35 वर्ष एवं योग्यता-कक्षा 8वीं से स्नातक एवं आई.टी.आई उत्तीर्ण को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र मण्डला एवं जिला रोजगार कार्यालय मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से स्वरोजगार दिवस एवं रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। 24 मई 2023 को नगरपालिका मण्डला के टाउनहॉल में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों के द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। इच्छुक आवेदक रोजगार मेले में अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दो फोटोग्राफ, रोजगार पंजीयन एवं अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

 

 

 

640 मरीजों का परीक्षण, 578 दिव्यांग मिले पात्र, 62 अपात्र

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज में आयोजित हुआ दो दिन दिव्यांग शिविर

 

मण्डला 23 मई 2023

                मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण के तहत जिले के सभी विकासखंडों में दिव्यांगजनों की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 22 एवं 23 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जांच उपरांत पात्र पाए गए 578 दिव्यांगजनों को प्रमाण-पत्र जारी किए गए।

                इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 640 दिव्यांगजनों का परीक्षण किया, जिसमें 578 स्वीकृत और 62 अपात्र हुए। आयोजित दिव्यांग शिविर में कुल 578 दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज में आयोजित दिव्यांग जांच शिविर में अस्थि रोग, नेत्र रोग, मानसिक रोग, नाक, कान, गला रोग के मरीजों का जांच परीक्षण कर पात्र मरीजों के प्रमाण पत्र बनाए गए। इस दौरान तहसीलदार नारायणगंज राकेश खम्परिया, प्रभारी सीईओ नारायणगंज उमेश सिंगरौरे, सीबीएमओ डॉ. एएल कोल, जिला चिकित्सालय से डॉ. सूरज मरावी अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ मुकेश मरावी अस्थी रोग विशेषज्ञ, डॉ. सोनाली जायसवाल नेत्र रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय मंडला, डॉ. श्रृद्धा तिवारी मानसिक रोग विशेषज्ञ सुभाष चंद्र मेडिकल कॉलेज जबलपुर, डॉ. लक्ष्मी ईएनटी जबलपुर, वीरेन्द्र पाटिल आडियोलॉजिस्ट, कैम्प कोआडिनेटर राम मिश्रा, जुगल चंद्रौल, नेत्र सहायक संजय भोयर, मेडिकल रोग सहायक राम नरेश शुक्ला मेडिकल रोग सहयोगी समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज का स्टाफ का सहयोग रहा।

 

 

 

 

बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं अधिकारों के प्रति हनन की सुनवाई 28 को

 

मण्डला 23 मई 2023

                राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जनजाति बाहुल्य जिलों में बच्चों के अधिकारों के हनन के संबंधित शिकायतों की प्राप्ति एवं जोखिमग्रस्त परिवारों एवं बच्चों को शासकीय योजनाओं से जोड़ने के संबंध में कैम्प/बैंच के आयोजन के क्रम में जिला-मण्डला में 28 मई 2023 को जिला योजना भवन में आयोग कैम्प/बैंच का आयोजन किया जा रहा है।

                इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास द्व़ारा दी गई जानकारी के अनुसार आयोग कैम्प में 28 मई को प्रातः 9 बजे से पंजीयन एवं 10 बजे से शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। शिविर में घरेलू श्रम के रूप में खतरनाक व्यवस्था में बालश्रम को लगाना, देयराशि का भुगतान न करना, बचाए गए बालश्रम का प्रत्यायवर्तन, बच्चा सड़क पर उत्पाद बेच रहा है, एसिड अटैक से संबंधित, माता-पिता, अभिभावकों एवं अन्य व्यक्ति के साथ सड़क पर भीख मांगना, जबरन भीख मांगना, शारीरिक शोषण, हमला, परित्याग, उपेक्षा, घरेलू हिंसा का शिकार बच्चा, एचआईवी स्थिति के आधार पर बच्चे के साथ भेदभाव, बच्चे को पुलिस ने पीटा, सीसीआई में बच्चे के साथ दुर्व्यवहार, अवैध गोद लेना, बच्चे की बिक्री, बच्चों के खिलाफ हिंसा, लापरवाही के कारण मौत, अपहरण, लापता बच्चा, आत्महथ्या, इलेक्ट्रॉनिक सोशल प्रिंट मीडिया में बाल अधिकारों का उल्लंघन, पड़ोस के स्कूल में अनुपस्थिति, बुनियादी ढांचे में कमी, कैपिटेशन शुल्क, स्कूल में शारीरिक दंड, शारीरिक शोषण, स्कूल प्रवेश से इनकार, विकलांगता संबंधी शिकायत, भेदभाव, गैर एनसीईआरटी पुस्तकें, शैक्षणिक प्राधिकरण द्वारा पाठ्यक्रम, मूल्यांकन प्रक्रिया निर्धारित नहीं की गई, स्कूल परिसर का दुरूपयोग, स्कूल भवन को बंद करने, लेने के मामले में कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं, यौन शोषण, मुआवजा, निष्क्रियता संबंधी, रोग संबंधी, कुपोषण, मध्यान्ह भोजन, नशीली दवाओं का दुरूपयोग, सभी बाल विकासात्मक विकारों के लिए पुर्नवास, चिकित्सा लापरवाही एवं इलाज में देरी से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत की जा सकती हैं।

 

 

Related posts

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन 30 सितम्बर तक

Reva India News

नगरपालिका मंडला में पशु अवशेष प्रबंधन में लापरवाही पर मामला दर्ज, जांच शुरू

Reva India News

प्रशिक्षण कार्यक्रम में 62 बीएलओ ने प्राप्त किया प्रशिक्षण

Reva India News

Leave a Comment