Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने ली समय सीमा बैठक

मण्डला 15 फरवरी 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने समय सीमा बैठक में उन्होंने समाधान ऑनलाईन कार्यक्रम के तहत् चिन्हित किए गए प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि समाधान कार्यक्रम को सभी विभाग गंभीरता से लेते हुए चिन्हित प्रकरणों का तत्काल एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि समाधान कार्यक्रम में चिन्हित होने वाले विभागों पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने मार्च के प्रथम मंगलवार को आयोजित होने वाले समाधान कार्यक्रम के लिए चिन्हित किए गए विभागों से विभागवार जानकारी मांगी।

श्रीमती सिंह ने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कहा कि 19 तारीख के पहले अधिक से अधिक प्रकरणों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें। ऐसे विभाग जिनकी सीएम हेल्पलाईन पेंडेंसी अधिक संख्या में है वे सभी प्राथमिकता के साथ प्रकरणों का निराकरण करें एवं जिले की रैंकिंग को बेहतर बनाएं। कलेक्टर ने ’’मिलावट से मुक्ति अभियान’’ की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्र के बड़े कस्बों को चिन्हांकित कर सेम्पल्स लिए जाएं तथा लिए गए सेम्पल्स की रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने जनसुनवाई के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी जिला अधिकारियों को जनसुनवाई की शिकायतों के निराकरण का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड, महिला बाल विकास विभाग, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी तथा कोविड वैक्सीनेशन से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की एवं जरूरी निर्देश दिए।

 

बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम बेहतर करें

 

कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों तक अध्ययन सामग्री अनिवार्य रूप से पहुंचाएं साथ ही समय-समय पर टेस्ट एवं मूल्यांकन भी करें। उन्होंने कक्षाओं में उपस्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों के अभिभावकों के साथ बैठक करें एवं कक्षाओं में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करें। श्रीमती सिंह ने मोहल्ला क्लास को प्राथमिकता के साथ जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होने सेमफ्री मंडला अभियान की समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने 17 को आयोजित होने वाले सीएम किसान कार्यक्रम की समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को नियमित रूप से निराकृत करने की बात कही।

 

19 तक फ्रंटलाईन वर्कर्स को लगेगा टीका

 

श्रीमती सिंह ने जिले में चल रहे कोविड टीकाकरण की समीक्षा करते हुए अब तक लगाए गए टीके तथा आगामी टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी ली। उन्होंने कोरोना वॉरियर्स तथा फ्रंटलाईन वर्कर्स को लगाए जा रहे टीकों के बारे में विस्तार से जाना। कलेक्टर ने ऐसे फ्रंटलाईन वर्कर्स जिन्हें अब तक टीका नहीं लग पाया है उन सभी को 19 फरवरी तक टीकाकरण करने की अपील की है। उन्होंने जिले में अन्य टीकाकरण कार्यक्रम की स्थिति की भी समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा तथा संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

जिला अस्पताल मंडला ने रचा इतिहास पहली बार सफलतापूर्वक हुई टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी  

Reva India News

आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन करें, उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही होगी – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने आरओ तथा एआरओ की बैठक में दिए निर्देश  

Reva India News

कृषि यंत्र अनुदान पर खरीदने हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment