Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आबकारी द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध की गयी कार्यवाही

मण्डला 15 फरवरी 2021

मण्डला जिले में अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत् जिला कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम के मार्गदर्शन में आबकारी टीम मण्डला द्वारा लगातार जिले के विभिन्न संदिग्ध इलाकों में मदिरा के अवैध निर्माण एवं विक्रय को प्रतिबंधित करने हेतु छापामार कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही के दौरान विगत 13 फरवरी को ग्राम मानादेही एवं नर्मदा तट के किनारे हाथभट्टी शराब बनाने वाले अड्डों में दबिश दी गयी। इन अड्डों में मौके पर लगभग 200 प्लास्टिक के डिब्बों में भरे हुए करीब 1000 किलोग्राम महुआ लाहन को जप्त कर अवैध शराब के अड्डों एवं जप्त महुआ लाहन के साथ शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तनों को नष्ट किया गया।

अभियान के तहत् ग्राम घोड़ाडीह में भी अवैध शराब बनाने वाले अड्डों पर छापामार कार्यवाही की गयी। इस दौरान 03 प्लास्टिक के डिब्बों में भरी करीब 45 लीटर महुआ हाथभट्टी शराब एवं 220 प्लास्टिक के डिब्बों में भरे करीब 1300 किलोग्राम महुआ लाहन लावारिस रूप से बरामद की गयी। लावारिस रूप से मिले महुआ लाहन एवं हाथभट्टी शराब के लिये मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)च के अन्तर्गत 03 प्रकरण पंजीबद्ध कर जप्त अवैध सामग्री को मौके पर नष्ट किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमति इन्दु उपाध्याय, श्रीमति शैली सैयाम, श्रीमति गिरिजा धुर्वे एवं श्री सर्वेश नागवंशी तथा आबकारी मुख्य आरक्षक दुर्जन सिंह कुलेश, आबकारी आरक्षक सत्यपाल मरावी, महेश पटेल, रघुनाथ उईके, विजय कमलेश, बिहारी साहू, राजेन्द्र खाण्डेलकर, ममता बैरागी, शकुन्तला सैयाम उपस्थित रहे। जिले में विशेष अभियान के तहत् शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम हेतु कार्यवाही निरन्तर जारी रखी गयी है।

Related posts

जल गंगा संवर्धन अभियान का मंडला में शुभारंभ, बोरी पीपरडाही में जनभागीदारी से हुआ बोरी बंधान कार्य

Reva India News

वर्षा ऋतु में डेंगू बीमारी से बचाव हेतु जानकारी

Reva India News

जिला अस्पताल पहुंची मंत्री श्रीमती उइके माताओं और नवजात बालिकाओं को वितरित की पोषण किट

Reva India News

Leave a Comment