Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में होगा बलराम कृषि महोत्सव कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली किसानों से करेंगे संवाद

मंडला, 30 अक्टूबर 2026

मध्यप्रदेश शासन एवं कृषि विभाग के तत्वावधान में 31 अक्टूबर को मंडला के आर.डी. कॉलेज, बड़ी खैरी में प्रातः 10 बजे से बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली जुड़कर जिले के किसानों से संवाद करेंगे।

महोत्सव का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचार एवं उन्नत खेती पद्धतियों से जोड़ना है। इस दौरान किसानों को पारंपरिक खेती के साथ मशरूम उत्पादन, मछली पालन एवं पशुपालन जैसी गतिविधियां अपनाकर आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही शासन की किसान हितैषी योजनाओं एवं कृषि क्षेत्र में उपलब्ध नवीन संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी।

Related posts

सेक्टर स्तरीय बैठक संपन्न, जल संरक्षण एवं नशामुक्ति पर दिया गया जोर

Reva India News

*ग्राम गोरखपुर के किसानों के खेतों में जहरीला दवा से फसलों को छति

Reva India News

नारायणगंज में खिलौना बैंक का हुआ शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment