Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भक्ती से नही शक्ति से डरेंगे आतंकवादी – पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ .व्याख्यानमाला का आयोजन

              मण्डला। हिन्दू सेवा परिषद ने बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर व्याख्यानमाला कार्यक्रम का आयोजन किया इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध विचारक राष्ट्रीय चिंतक एवं प्रखरवक्ता पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ, कर्नन आरएसएन सिंह राष्ट्रीय विचार एवं प्रखरवक्ता, श्रीरामकाणे धर्म प्रचारक मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुये वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर अमृतदेवानंद जी महाराज, रामदास जी महाराज, नीलू महाराज, सच्चिदानंद जी महाराज, हिन्दू सेवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अतुल जैसवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतेन्द्र चिमनानी, प्रदेश महासचिव धमेन्द्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। प्रखरवक्ता श्री कुलश्रेष्ठ ने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर के लिये सदियो से जय श्रीराम के नारे लगाते रहे हैं। भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण आयोध्या में आरंभ हो रहा है। अब सनातनियों को काशी विश्वनाथ मंदिर को गैर हिन्दूओं के अतिक्रमण से मुक्त कराने की आवश्यकता है। अब काशी विश्वनाथ आपकी प्रतिक्षा कर रहे हैं। हिन्दू समाज लगातार जागरूक हो रहा है  जिसके कारण देश में परिवर्तन आ रहा है। हिन्दूओं को एकजुट होना ही होगा।  देश में गलत इतिहास पढ़ाया जा रहा है। वास्तविक इतिहास का जानने व समझना सभी के लिये जरूरी है। उन्होंने सनातन धर्म को परिभाषित करते हुये कहा कि जो सत्य और विज्ञान पर आधारित है वहीं सनातन धर्म है। श्री कुलश्रेष्ठ ने किये जा रहे धर्मान्तरण पर चिंता जाहिर की। उन्होंने दिल्ली में हुए रिंकू शर्मा हत्याकांड की निदंा की। राष्ट्र रक्षा के लिये आज देश में जो माहौल है उसमें राष्ट्र भक्ति के साथ शक्ति भी जरूरी है देश में सीमा पर ये चुनौती ह जिसमें पाकिस्तान, चीन मुख्य रूप से है। इसके अलावा देश के अंदर भी देश विरोधी ताकत सक्रिय है। अखंड भारत की कल्पना को साकार करने का लक्ष्य होना चाहिये। कर्नल आरएमएस सिंह ने कहा कि जो वाक्या 26 जनवरी के दिन हुआ वह नहीं होना चाहिये था लाल किले की परेड के लिये जवान एवं एनसीसी केडेट सुबह 4 बजे से अभ्यास में लग जाते हैं उनके अथक परिश्रम के बाद दिल्ली के लाल किले में परेड का सफल आयोजन किया जाता है जो कि भारत का आन बान और शान को दर्शाता है। देश में कुछ लोग देश की छवि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सवाल खड़े किये हैं। जबकि सर्जिकल स्ट्राइक के पुख्ता प्रमाण है। कर्नल सिंह ने किसान आंदोलन पर कहा कि किसानों को देश विरोधी ताकतें बहका रही है। श्रीराम काणे ने अपने व्याख्यान में कुल देवता के नाम जप से परिवार में शांति और समृद्धि की बात कहीं। वहीं मुख्य अतिथि निवास होते हुये मंडला पहुंचे निवास में राजा शंकरशाह कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमाओं में पुष्पांजलि अर्पित की हिंदू सेवा परिषद् के सदस्य व निवास क्षेत्र के प्रबुद्दजनों ने पुष्पमाला से उनका स्वागत किया और सदस्यों ने जब कहा कि राष्ट्र धर्म के कार्य हेतु कुछ मार्गदर्शन करें तो पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा सनातनी कार्य में डरना नहीं है अडिग रहना है और आगे बढ़ते रहना है कार्यक्रम के पूर्व मुख्य अतिथियों का स्वागत बिंझिया चौराहा में आर्य समाज ने किया। वहीं बसस्टेण्ड में भारतीय सेवा विकास परिषद द्वारा स्वागत किया गया। तो पड़ाव में दीनदयाल रसोई केन्द्र की संचालक समाजसेवी पुष्पा ज्योतिषी ने किया। कार्यक्रम आरंभ के पूर्व मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्र्यापर्ण कर दीप प्रज्वलित किया गया। मुख्य अतिथियों ने कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया। यहॉ पर मंच का संचालन आशीष ज्योतिषी एवं व्यवस्था नीरज अग्रवाल द्वारा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष कछवाहा, प्रफुल्ल मिश्रा, जयदत्त झा, वंदना अवस्थी, मुक्ती जोशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष बंटी लालवानी, उपाध्यक्ष ऋषभ गुप्ता, प्रचार-प्रसार प्रमुख ब्रजेश सिहोसे, संपर्क प्रमुख सुरेन्द्र यादव, नंदलाल भांवरे, दिनेश बर्मन, अर्जुन यादव, राकेश पाटिल, शिव सिसोदिया, राहुल, राजेश, अनुराग, अभिषेक, अजय शर्मा, अजय वंशकार, दिलीप चंद्रौल, धमेन्द्र मिश्रा, सुधीर कसार, इन्द्रेश बब्बल खरया, सुनील मिश्रा, सुनील बाली, प्रताप कछवाहा, संजय मिश्रा, रेनू कछवाहा, रोहित बघेल, अनमोल अग्रवाल सहित हिन्दू सेवा परिषद के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

खेल, फिटनेस और प्रतिभा से बनेगा सशक्त युवा भारत – मंत्री श्रीमती उइके राष्ट्रीय युवा दिवस पर मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने युवाओं को दी सौगात, विवेकानंद फिटनेस सेंटर का उद्घाटन, ‘मण्डला गॉट टैलेंट’ व ‘खेलो एमपी यूथ गेम्स’ का भव्य शुभारंभ

Reva India News

पुलिस चौपाल: पुलिस ने दिया हेलमेट और साइबर सुरक्षा का दिया संदेश

Reva India News

वीरांगना रानी दुर्गावती पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ विद्यार्थियों के सपनों को पंख देने की दिशा में एक सशक्त पहल विधायक, कलेक्टर और एसडीएम रहे उपस्थित छात्राओं से की प्रेरक चर्चा

Reva India News

Leave a Comment