Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

परिवहन विभाग ने चलाया विशेष चैकिंग अभियान

मण्डला 18 फरवरी 2021

जिला परिवहन अधिकारी विमलेश गुप्ता ने बताया कि यात्री वाहनों की जांच के संबंध में परिवहन विभाग द्वारा विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत मंडला-डिण्डौरी मार्ग पर आमानाला के पास 17 बसों की जांच की गई जिसमें से 5 बसों सहित 6 वाहनों पर 11 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से यात्री बसों की परमिट, फिटनेस, बीमा, लायसेंस, मोटरयान कर एवं ओवरलोडिंग तथा बसों में आपातकालीन खिड़की की जांच की गई। 5 बसों पर मौके पर ही 10 हजार 500 रूपये का जुर्माना किया गया एवं एक ऑटो जप्त कर यातायात थाने को सौंपा गया। इसी प्रकार बस स्टेण्ड में एक बस की आपातकालीन खिड़की नियमानुसार नहीं पाए जाने पर उक्त बस का फिटनेस निरस्त किया गया है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि यात्री वाहनों की जांच लगातार जारी रहेगी।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 600 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Reva India News

गांव-गांव भ्रमण कर कॉम्बेट टीम द्वारा 24 घंटे सक्रिय रह ले रहे स्वास्थ्य की जानकारी

Reva India News

सामूहिक सूर्य नमस्कार के आयोजन से संबंधित बैठक 8 जनवरी को

Reva India News

Leave a Comment