Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कान्हा में चार दिवसीय पक्षी सर्वेक्षण संपन्न

मण्डला 18 फरवरी 2021

कान्हा टायगर रिजर्व के अंतर्गत दिनांक 18 से 21 फरवरी 2021 तक द्वितीय पक्षी सर्वेक्षण किया जा रहा है। यह पक्षी सर्वेक्षण कार्य श्री सुनील कुमार सिंह, क्षेत्र संचालक, कान्हा टायगर रिजर्व के निर्देशन एवं वाईल्डलाईफ एंड नेचर, इंदौर की संस्था के सहयोग से कराया जा रहा है। इसके पूर्व पक्षी सर्वेक्षण कार्य वर्ष 2017 में संपन्न किया गया था। 18 फरवरी 2021 को खटिया ईको-सेंटर में प्रतिभागियों को सर्वेक्षण के नियम बताए गए। उप संचालक, बफर श्री नरेश सिंह यादव द्वारा प्रतिभागियों को कान्हा के बारे में जानकारी दी गई। संस्था के सदस्य श्री सुरेंद्र बागड़ा ने बताया कि इस सर्वेक्षण कार्य में स्वयंसेवकों का बहुत अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त हुए और उनके अनुभव के आधार पर देश के 11 राज्यों से 85 पक्षी विशेषज्ञ को चुना गया हैं।

सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रवासी और स्थानीय पक्षियों की गणना करना है, इस तरह के सर्वेक्षण से पक्षियों के बारे में अधिक जानकारी इकट्ठा करना है, उनके प्राकृतिक आवास, व्यवहार में कोई बदलाव आदि का अध्ययन करना है। कान्हा के पार्क अधीक्षक श्री सुधीर मिश्रा ने बताया कि सर्वेक्षण में 2 से 3 समूह को कान्हा टायगर रिजर्व के अलग-अलग स्थानों पर भेजा जाएगा और लाइन ट्रांजेक्ट विधि से सर्वेक्षण किया जाएगा। इस तरह के सर्वेक्षण से विभाग को पक्षियों के आकड़ों को एकत्रित करने में सहायता मिलती है, तथा निष्कर्ष के अनुसार पक्षियों के संरक्षण हेतु योजना तैयार की जा सकेगी। कार्यक्रम का संचालन श्री सुनील कुमार सिन्हा, सहायक संचालक, बफर जोन द्वारा किया गया।

Related posts

परियोजना बिछिया के सेक्टर मोचा में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न हुआ

Reva India News

जिले में मिले 11 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

सरदार पटेल वार्ड लालीपुर में अधिकारियों का संयुक्त निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment