Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नंदन बस में पाए गए क्षमता से अधिक यात्री

मण्डला 20 फरवरी 2021

यात्री वाहनों के विरूद्ध विशेष चैकिंग अभियान की कार्यवाही के तहत् मण्डला सिवनी मार्ग एवं मण्डला घंसौर मार्ग पर 30 बसों की जाँच की गई जिसमें 9 वाहनों पर 10 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही की गई। मुख्य रूप से यात्री बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, लायसेंस, मोटरयान कर एवं ओव्हर लोडिंग व बसों में आपातकालीन खिड़की आदि की जांच की गई। चैकिंग के दौरान 2 यात्री बसों को टेक्स बकाया एवं दस्तावेज न होने के कारण थाना महाराजपुर में जप्त कर रखा गया है। नंदन बस कंमाक एमपी 22 पी 7777 की बैठक क्षमता 35 है जबकि चैकिंग के दौरान 50 सीट के साथ संचालन करते पाया गया उक्त बस का मौके पर पंचनामा तैयार कर स्थाई परमिट के निरस्तीकरण हेतु क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय जबलपुर को पत्र प्रेषित किया गया है। वाहनों की जांच लगातार जारी रहेगी।

Related posts

दादा धनीराम धर्मशाला में पौधरोपण

Reva India News

संतोष को जनसुनवाई में तत्काल मिली व्हीलचेयर

Reva India News

कम्प्यूटर स्किल डेव्हलपमेंट सेंटर में जानकारियों का आदान-प्रदान करने ड्यूटी आदेश जारी

Reva India News

Leave a Comment