Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 2 मार्च को 8 ग्रामों में लगेंगे शिविर

मण्डला 1 मार्च 2022

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार *BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत जिले में निवासरत बैगा परिवारों एवं व्यक्तियों को उनकी पात्रतानुसार शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाना है। जनपद स्तर पर विशेष कैम्प आयोजित कर प्रत्येक पात्र बैगा परिवार एवं व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। 2 मार्च को जिले के 8 बैगा बाहुल्य ग्रामों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार 2 मार्च को विकासखण्ड मंडला के अंतर्गत ग्राम पंचायत बकौरी में, विकासखण्ड नारायणगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनार में, विकासखण्ड घुघरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत दुलादर में, विकासखण्ड बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत मेढ़ाताल में, विकासखण्ड बीजाडांडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसवाही में, विकासखण्ड मवई के अंतर्गत ग्राम पंचायत हर्राटोला में, विकासखण्ड निवास के अंतर्गत ग्राम पंचायत पनवाटोला में, विकासखण्ड मोहगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोड़ासिल्ली में विशेष कैम्प आयोजित किये जाएंगे।

Related posts

प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रदेश के 2 जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालयों का करेंगे लोकार्पण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

पौंड़ीमाल के उच्च श्रेणी शिक्षक निलंबित एवं अतिथि शिक्षक की सेवा समाप्त  

Reva India News

मंडला पुलिस द्वारा जिलेभर में माइक्रोबीट एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित मेरा गाँव-मेरी बीट अभियान के तहत मंडला पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान

Reva India News

Leave a Comment