Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

न्याय घाट से नर्मदा स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ

मण्डला 21 फरवरी 2021

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश मान. श्रीमान् आर.सी. वार्ष्णेय के निर्देशन में एवं श्री प्रकाश कसेर अपर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल मार्गदर्शन में 21 फरवरी को न्याय घाट जिला न्यायालय मण्डला में नर्मदा स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान का शुभारंभ माँ नर्मदा को पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्जवलित कर न्याय घाट जिला न्यायालय एवं रपटा घाट में सफाई कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में श्री प्रकाश कसेर अपर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला, पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती मुक्ता जोशी, श्री पंकज चौरसिया, श्रीमती स्वाति चौरसिया, श्रीमती रागिनी हरदहा, श्रीमती ग्यारसी कुशराम, श्री आशीष चौधरी श्री निलेख नामदेव, श्री अशोक जंघेला, श्री मनीश सिंगौर, श्रीमती मेग्मा पडवार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायालय के कर्मचारीगण श्री मनीश कुमार मिश्रा, श्रीमती बरखा बाघमारे श्री संजय यादव, श्री रूपक सिंह पटेल की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

श्री प्रकाश कसेर अपर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि नर्मदा स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज पैरालीगल वालेंटियर्स एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा न्याय घाट जिला न्यायालय एवं रपटा घाट में सफाई कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माँ नर्मदा के घाटों एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने बताया कि नर्मदा स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत आगामी महिनों में भी माँ नर्मदा के विभिन्न घाटों में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

Related posts

विधिक सेवा प्राधिकरण में ’आजादी के अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत होगी विविध गतिविधियाँ

Reva India News

वन स्टॉप सेंटर में भ्रमण एवं जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

*मंडला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिछिया पुलिस के नाइट ऑपरेशन में 5 पिकअप वाहनों से 15 मवेशी बरामद*

Reva India News

Leave a Comment